जनम ली एके झने धवला पहारे एदे...गीत-

ग्राम-रुमकुबेरना, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से रामचंद्र खलखो एक गीत सुना रहे हैं :
जनम ली एके झने धवला पहारे एदे-
जनम ली एके झने-
याद गुजिना ओदे आगू गली खिचे-
कोन बाबा गली खिचे सान-
संग खिचिया पतंग लक गली खीचे-
सन हरे गली खीची थान-
याद तो नागपुर, याद तो नागपुर...

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: RAMCHANDRA KHALKHO SONG SUNDARGARH UDISA VICTIMS REGISTER

निर्धारित अंक से पास होने पर योजना अंतर्गत आवेदन किया, पर कोई जवाब नहीं मिला-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) सुरेश कुमार बता रहे हैं| उन्होंने कक्षा 10वी की परीक्षा सन 2017-18 में उत्तीर्ण की है| धामनी समिति द्वारा तेंदू पत्ता संग्रहण विवरण कार्ड पर एक जानकारी दी गयी हैं| कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक से पास होने वाले बच्चो को 15 हजार रुपये दिये जायेंगे| जिसके लिये उन्होंने आवेदन किया था| लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला| संबंधित विषय पर उन्होंने प्रबंधक महोदय को जानकारी दिया| अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें: प्रबंधक@9554543509, मुंसी@9691147633, कलेक्टर@9425253580, SDM@7746873921. संपर्क नंबर@7771938285.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PROBLEM SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है, शौच के लिए मैदान में जाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ सोनसाय, उगंदराम, नधिम कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाहा बता रहे हैं, उनके गांव में शौचालय के लिए मटेरियल गिरा है, पर बना नही है| 2017 से अधुरा पड़ा हुआ है| शौच के लिए बाहर दूर मैदान में जाना पड़ता है| जिससे बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन किया था| सचिव बोले की बन जायेगा| लेकिन आज तक नहीं बना है| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय का काम पूरा करवाने में मदद करें: बिरेन्द्र यादव सचिव@8370057831, कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583. संपर्क नंबर@9753903537.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BABULAL NETI BALRAMPUR CG PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER

मेरा उम्र 70 साल है, लेकिन पेंशन नही मिलता है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बसपतिपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ सुन्दरी बता रही है कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिलता है उम्र 70 साल हो गयी है| चलने में बहुत परेशानी होती है, बनी मजदूरी नहीं कर सकते हैं| उन्होंने सचिव सरपंच को बहुत बार आवेदन दिया, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये नंबरों पर अधिक से अधिक बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@6718859490, CEO@9009630583. (संपर्क नंबर) सोनापती पावले@9644219348.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PENSION PROBLEM SONG SUKHSAGAR PAWLE VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का निराकरण हो गया...

ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान थे| रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया था| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में अप्रैल 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@6265437930.

Posted on: Aug 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR GUPTA

« View Newer Reports

View Older Reports »