चोर पुलिस की कहानी...माडिया भाषा में-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे माडिया भाषा में एक कहानी बता रहे है:
एक महिला थी जिसके दो बेटे थे | बड़ा बेटा पढाई करता था तो छोटा बेटा चोरी | जब भी चोरी कर के लाता था उसकी मा बहुत खुश होती थी | धीरे-धीरे उनका बड़ा बेटा पढ़ लिखकर पुलिस बन गया तभी एक दिन अचानक छोटे बेटा एक महिला की लूट-मार खून करने में पकड़ा गया | वहां से भागने लगा भागते-भागते बड़ा भाई मिला तो बोला भाई मेरे पीछे पुलिस है मुझे बचा लो भाई ने अपना कपडा उसे दे दिया और उसका पहन लिया | पुलिस के आने के बाद छोटे भाई ने कहा इसने चोरी की है तो पुलिस ले जाकर फांसी की सजा सुना दी | आखिरी इच्छा पूछने पर मां से कहा मां आप चोर का सपोर्ट कर रही थी जिसकी सजा मुझे मिली। CS
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY
बाढ़ आने से मेरा घर डूब गया है, अभी मैं झोपड़ी में रहती हूँ,बचत समूह से पैसे लेकर धंधा करने का सोच रही
नगर,पंचायत-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र )से सविता शर्मा बता रही है कि वे भामरागड परला कोटा नदी किनारे रहते है एक समय नदी में बाढ़ आने से इनका घर डूब गया था तो अभी झोपडी में रहती है इनके 2 बच्चे है अभी 3-4 महीने से महिला बचत समूह में जुड़े है वहां से पैसे लेकर घर बनाने और कुछ धंधा करने के लिए सोच रही है अभी किसी तरह इधर-उधर से काम-धाम करके अपना जीवन यापन कर रही है | संपर्क नम्बर@9404651429 (169168) CS
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: BHAMRAGARH GADCHIROLI MH SAVITA SHARMA SONG STORY VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 3rd June 2020...
Today Mamta Rajwade and Ranjan Kumar are presenting Bultoo Radio program in Hindi language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: BULTOO RADIO MAMTA RAJWADE AND RANJAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 2nd June 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं मोहन यादव और सैैते दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम कृषि के बारे में बता रहें है जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BULTOO RADIO GONDI MOHAN YADAV SAITE DUGGA
पालघर: खाने को राशन नहीं है बच्चों और परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...
नाला सोपारा पांडुरंगा चाल संतोष भवन, जिला-पालघर (महाराष्ट्र) से संतोष बता रहे है कि वे लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ फंसे हुए हैं ,उन्हें खाने पीने में काफी दिक्कत हो रही है | राशन नहीं है ,कहीं से भी मदद नहीं मिल पा रही है वे बहुत परेशान हैं,इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें :संपर्क-संतोष@8329991233 (168386) DW
