जय भवानी जय भवानी जय भवानी...गीत
ग्राम-बिहारपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुन्दलाल जयसवाल एक गीत सुना रहे है:
जय भवानी, जय भवानी, जय भवानी-
हर-हर महादेव हर-हर महादेव-
पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को-
राम जी की सेना चली-
श्री राम जी की सेना चली-
पापियाना अन्नाचार में घोर अंधकार में-
एक नई ज्योति जली, एक नई ज्योति जली...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: HINDI HINDI SONG MUKUNDLAL JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
खांधे डोहे कवरी खखोरी चिपे दवरी राजा राम सुगा...सुवा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सुरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक
गाना सुना रहें है:
खांधे डोहे कवरी खखोरी चिपे दवरी राजा राम सुगा-
चली जाओ भवरी बाजार राजा राम सुगा-
खांधे डोहे कवरी खखोरी चिपे दवरी राजा राम सुगा-
भवरी बाजार में का लेनी देनी राजा राम सुगा-
सेंदुर अउ काजर भर जाये भर गये राजा राम सुगा
खांधे डोहे कवरी खखोरी चिपे दवरी राजा राम सुगा...
Posted on: Jul 17, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम लोग कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे ( गोंडी भाषा में)...
ग्राम-सुरेवाही, पंचायत-सुरेवाही, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है| उनके मोहल्ले में 10-12 घरों की बस्ती है वे लोग कुएं का पानी लाकर पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होती है और बच्चे बीमार पड़ जाते है | उनके मोहल्ले में हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406375102.
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: KANKER CG MOHANLAL WATER
नल खुदा है, पम्प लगा है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है पर आज तक पानी शुरू नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-चोरभठी, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि उन्होने 2014-15 में नल जल योजना से संबंधित सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद वहां पर 5 HP बोर का कनेक्शन किया गया, पंप लग चुका है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है लेकिन आज तक बोर मशीन शुरू नही किया गया, अधिकारियों के पास शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे, कृपया हम 200 लोगों की अधिकारियों को फोन कर मदद करे : इंजिनियर@9993400770, PHE विभाग S.D.O@7999846441, JE@9425185281, AE@9425185263. संपर्क @8435657690.
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: NATTHULAL RATHOUR SONG VICTIMS REGISTER WATER
गोंडो में वधु को कुल वधु माना जाता है, पति के देहांत के पश्चात् भी वह विधवा नही होती है...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी गोंडी विवाह और उनके नियमो के बारे में बता रहे हैं- 1.गोंडो में सम-सम सगाओ और सम-सम गोत्र न हो और सम कुल चिन्ह धारको में विवाह वर्जित है| 2.गोंडी विवाह भुमका बैगा द्वारा कराये जाते हैं| 3.गोंडी में नारी को एक शक्ति रूप में माना जाता है इसलिए कन्या के लिए वर की तलाश नही की जाती है, बल्कि वर वधु दोनों की तलाश की जाती है| 4.गोंडो में दहेज की प्रथा नही है 5. गोंडो में वधु को कुल वधु माना जाता है पति के देहांत के पश्चात् भी वह विधवा नही होती है, बल्कि पति के कुल की वधु वह हमेशा बनी रहती है यदि उसका देवर है तो उससे चोली या चूड़ी पहन सकती है| 6.गोंडो में विवाह हेतु वधु पक्ष वर पक्ष के घर बारात लेकर जाते हैं| 7.गोंडो में सिंदूर लगाना, दहेज लेना तथा बाल विवाह का रिवाज नही है. 8.गोंडो में अपने लड़के के मामा की लड़की में से शादी कर सकते हैं| 9. बहु पत्री विवाह. 10.गोंडो में नारी को व्यक्तित्व विकास का अवसर प्राप्त होता है. 11.गोंडो में विवाह के फेरे दाएं से बाएं करते हैं, शव को दफनाने की प्रथा है| 12. गोंडो में तीन दिन में मृतक परिवार तिहरी कर घर का काम कर सकते हैं, पूजन के लिए पेड़ चबूतरा आदि होता है, जन्म संस्कार स्वयं परिवार के लोग करते हैं, देवी, जवारा, अका पूजा, विविदरी पूजा, हरेली आदि उनके त्यौहार है| बाबूलाल नेटी@7582847617.
