मोर छत्तीसगढ़ महान गा संगी मोर छत्तीसगढ़ महान...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-तातापानी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आशा किरण दीवान एक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
मोर छत्तीसगढ़ महान गा संगी मोर छत्तीसगढ़ महान-
इहां ताल-पोखरा, नदी-नरवा खल-खल बहत है पानी-
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया गुरुथुर बोल-बानी-
कर्मा-सुआ-शैला महांदे यही छत्तीसगढ़ के गान-
गा संगी मोर छत्तीसगढ़ महान-
ये माटी मा सोना उगले, उगले हीरा-मोती-
इहां धान बुन ला गेहूं बुन ला चाहे कर ला कौनों खेती-
ये माटी मा बाक्साईट आहे अउ यही मा कोइला के खान-
गा संगी मोर छत्तीसगढ़ महान गा संगी मोर छत्तीसगढ़ महान...
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: MONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आओ जिंदगी को उन्नति दें, शान्ति दें...युवा गीत
ग्राम पंचायत- झल्पी, जिला- बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप गुप्ता एक युवा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आओ जिंदगी को उन्नति दें, शान्ति दें-
आओ जिंदगी को हम नई जिंदगी दें-
आओ सजाएं देश विशाल, आओ चलें हम लेके मशाल-
आओ हर नगर को हर किसी को दोस्ती दें-
आओ प्यार बाँटें हर किसी को दोस्ती दें-
आओ मिटा दें जुल्म की रात, आओ सुना दें प्यार की बात-
आओ जो दुखी है उसी दिल को हम ख़ुशी दें-
आओ फूल बनकर इस चमन को ताजगी दें-
आओ जिंदगी को हम उन्नति दें...
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: AMARDEEP GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
ए दादा बचवा दोपागुरितोल हो....कुडुक गीत
ग्राम-मुरका, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सैलेस्टीना कुडुक भाषा में एक गीत सूना रही हैं, गीत में पुराने जमाने के बाजार व्यवस्था के विषय में बताया जा रहा है कि कैसे व्यापारी लोग उस समय घोड़े पर लादकर हल्दी-मिर्ची-मसाला-नमक इत्यादि बेचा करते थे:
चावल-चावल गुपी तू गोलवा मएल हो-
ए दादा बचवा दोपागुरितोल हो-
निया दारे सुरिया की तानक हो-
ए दादा बचवा दोपागुरितोल हो...
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: GOKARAN VERMA SONG VICTIMS REGISTER
जब पढाई करने वालो बच्चों को भी सरकार खाना देती है, तो मुझ बुढिया को क्यों नहीं देती...
ग्राम-पर्सिलखार,पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गाँव की वृद्ध विधवा महिला रामकुंवर बता रही है जब सबको सरकार सभी गरीब वृद्ध को पेंशन दे रही है तो मुझ गरीब को क्यों नही दे रही है| मैंने इस हेतु पंच सरपंच को जो काग़ज मांगे दे दियें सबकी फ़ोटो कापी करके जमा करा दियें. जब पढाई करने वालो बच्चों को सरकार खाना देती है, तो मुझ बुढिया को क्यों नहीं, मै तो अब मेहनत वाला काम भी नहीं कर सकती अब तो दो दिन की जिन्दगी बची है. नहीं तो मजदूरी कर लेती लेकिन मुझे तो मनरेगा जैसा काम भी नहीं दे रहे है.कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: सरपंच@9669278239. मिथिलेश माणिकपुरी@8964973228.
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है...
ग्राम-हरीहरपुर, पोस्ट-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गजेन्द्रसिंह परिहार बता रहे है स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से खराब है स्कूल के बच्चो को पानी पीने के लिए दूसरे हैण्डपम्प में जाना पड़ता है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने पंचायत, जनपद में भी शिकायत किये है तो बोलते आज लगेगा कल लगेगा बोल बोलकर टाल रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में हमारी मदद करें: सरपंच@9753392622, सचिव@8426322072, C.E.O.@9165689001, P.H.E.@7697747447. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889354673.

