वनांचल स्वर : दस्त का घरेलू उपचार -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी दस्त का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि दस्त होने की स्थिति में सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, बेल का गूदा 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम ले, उसके बाद सौंफ और जीरा को अलग-अलग भूनकर चूर्ण बना लें, बेल के गूदा का भी चूर्ण बना लें और अंत में सभी को सेंधा नमक के साथ मिलाकर रख लें, उसके बाद दस्त पीड़ित व्यक्ति दिन में दो बार खाने के बाद मठा या पानी के साथ सेवन करें इससे लाभ हो सकता है, दाल चावल की खिचड़ी का सेवन करें, तेल खटाई गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@91110613099.

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कुमरम भीमू ना जन्म वाता बद देशे रोपो...गोंडी देशभक्ति गीत-

ग्राम-इन्द्रावेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से मिनाक्षी और श्रीदेवी जो स्कूल के बच्चे है वे लोग स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कुमरम भीमू के ऊपर आधारित एक गोंडी गीत सुना रहे है:
कुमरम भीमू ना जन्म वाता बद देशे रोपो-
भारत देशना तेलंगना जोड़ना घटना रोपो-
बातन कीतनी वासीकुन रोपो-
मावा भूमि मावा येरे माके मन सितोड़-
अदे पेन क्रीस्त्ता भीमू...

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: ADILALBAD GONDI SONG MEENAKSHI SHREEDEVI TELANGANA

Impact: Got our due NREGA wages after report on CGnet Swara, many thanks...

ग्राम-श्रीगोहन, पंचायत-हटकाचारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ गाँव के सचिव सिदोराम जैन बता रहे है कि उनके गाँव के 20 लोगो ने डबरी निर्माण में एक साल पहले काम किये थे उसका भुगतान नहीं हो रहा था उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने तीन महीने पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनका मजदूरी भुगतान हो गया है | वे लोग बहुत खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@8889946857.

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH IMPACT KANKER NREGA SIDORAM JAIN SONG VICTIMS REGISTER

अमा अमी सेयग सेकी,अमा अमी...गोंडी शादी गीत-

ग्राम-केश्लापुर, तहसील-इंद्रावेली, जिला-आदिलाबाद ( तेलंगाना) से चाकटी दसरू के साथ स्कूल के बच्चों ने गोंडी भाषा में शादी गीत सुना रहे है:
अमा अमी सेयग सेकी अमा अमी-
ओलेग वरे रा अमी सियेंग सीती रे-
माँ ओली सिलेंग सीती रा-
इमे ऐला ऐन्दी ला बाई-
ऐनदे इताबरो रे-
इनमे ऐला एनदे ओ बाई-
ऐनदे इता बदुमे – एनदा मंदालाय मांदी माके ...

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: ADILABAD TELANGANA DASARU CHAHAkTI GONDI MARRIAGE SONG SONG VICTIMS REGISTER

मुझे 7 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, बोलने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सिलो और उर्मिला बता रहे है कि उनके पति का 30 साल पहले देहांत हो चुका है और उनको विधवा पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन अभी 7 महीने से नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया था तो बोलते है बैंक में मिलेगा वहां पर चेक करने से नहीं आया बोलते है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई | इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में अधिक से अधिक बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच रामयाल धुर्वे@8120313994, सचिव गिरजा शंकर@8463843401, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क मोहरसाय@7828121018.

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH PENSION SILO SONG SURAJPUR URMILA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »