IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
फुलकी नेताम, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं, उनका पुराना गांव छोड़कर आई हैं, और नौकरी के लिए आवेदन की थी लेकिन नहीं हो रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद उनको राशन मिलना चालू हो गया| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये|
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग झरना से पानी पीते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कश्तुरपाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| गांव में हैंडपंप है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलता है| वहां के लोग झरना से पानी लाकर पिते हैं| एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं लोगों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407917672.
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHAANDIGUDA PROBLEM WATER
हर जी अपना हम भाने का दे...देशभक्ति गीत
बन्दोंसिंह, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रहें है:
हर जी अपना हम भाने का दे-
हम जो काम में चले भारत माँ के लाज-
भारत माँ के लाज बचना सर पे कफन-
नही युद्ध के पीछे हेटगी क़ुर्बानी दे जान की-
बेटी हिन्दुस्तान ये बेटी हिन्दुस्तान-
नही युद्ध के पीछे हेटगी क़ुर्बानी दे जान की-
हर जी अपना हम भाने का दे...
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BANDO SINGH HINDI MP SONG UMARIYA
कई बार आवेदन दे रहे हैं अब मुझे निराश्निरित पेंसन नहीं मिल रहा हैं...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (पाइकपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं कि उनकी सासु माँ को निराश्निरित पेंसन नहीं मिलता हैं, नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कतें होती हैं, बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक नही मिला हैं| इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के निराशी पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@6268603669, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762. संपर्क नम्बर@7697127311.
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JAMUNI THAKUR PENSION
हमारे पारा में सीसी रोड नही है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होता है...कृपया मदद करें
ग्राम-कुकरी पानी, पंचायत-चिरपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सरोजनी मरकाम बता रही है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड़ नहीं बना है लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में गाड़ी मोटर नहीं चल पाती है| वहाँ 27 घर का जनसंख्या है इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव और ब्लाक में शिकायत किएं है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के सीसी रोड़ बनवाने में मदद करे: संपर्क@7987493441, सरपंच@9399273496, सचिव@8982120509, सीईओ@8959393222.
