Bhamragad(Gadchiroli) Bultoo(Bluetooth) Radio in Madia: 5th June 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और रजोंतीन मंडावी | इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बता रहें है उनके बारे में बताते हुये जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर भी डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BULTOO GONDI KANHAIYALAL KEWAT MADIA MANDAVI RADIO RAJONTIN

20 वर्ष से पोस्टमैन का काम करते हैं, अब इतने दिन हो गए यही काम करते अब और क्या करेंगे ...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से श्री पठान बता रहे है वे पोस्टमैन हैं भामरागड में 20 वर्ष से पोस्ट ऑफिस में काम करते है इनका काम लोंगो के घर-घर जाकर डांक देना रहता है इनके परिवार में 3 सदस्य है इनके पास और दूसरा काम नहीं है अब इतने दिन हो गए यही काम करते हुए अब और क्या करेंगे वे कहते हैं इनका सैलरी 16000 रूपए है इसी से ये अपना जीवन यापन करते है.CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PATHAN SONG STORY VICTIMS REGISTER

शेर और चूहे की कहानी...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से ओमकार एक कहानी सुना रहे हैं :
एक जंगल में एक शेर रहता था,एक दिन शेर सो रहा था-तभी एक चूहा आकार उसके ऊपर खेलने लगा शेर जाग गया-शेर बोलता है मुर्ख चूहे तूने मुझे क्यों जगाया और पंजे से जकड लिया-चूहा बोलता है हुजूर मुझे छोड़ दो मै एक दिन आपका मदद करूँगा-शेर बोलता है तु इतना छोटा है मेरा क्या मदद करेगा चूहा बोला करूँगा-शेर छोड़ दिया एक दिन शेर घुमने निकला तभी शेर को शिकारी जाल में-फशा लिए और छोड़कर रस्सी लेने चले गए चूहा आया और जाल को काट दिया-शेर जाल से निकलकर चूहे को बोला धन्यवाद् आप ने मेरी जान बचाई (169194).CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH OMKAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...

संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्थानीय आदिवासी लोग अपने स्थानीय भाषा के अलावा और कोई भाषा नहीं समझ पाते...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नुरेटी जी बता रहे है कि हमारे यहां भाषा की बहुत दिक्कत है जैसे यहां के स्थानीय आदिवासी लोग अपने स्थानीय भाषा के अलावा और कोई भाषा नहीं समझ पाते यदि कोई सरकारी योजना आने पर गलत भी जानकारी दे देते हैं और आज कल हर जगह इंटरनेट डिजिटल सेवा का योजना है जो अभी के नए लोग है वही लोग समझते हैं और पुराने लोगों को ठग देते है इसलिए सरकारी भाषा जानना बहुत जरुरी है|(169136)..CS

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NURETI SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »