मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहती हूँ, शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
पकली पारा, ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी उम्मे पति मंगरू बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है और बरसात के दिनों में पानी टपकता है और पानी में सोना पड़ता है | आवास के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत भी की थी लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG UMME YOJNA
स्वास्थ्य स्वर : प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहें है, सौट 100 ग्राम, तुलसी की पत्ती 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, पिपली 30 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, गिलोय 100 ग्राम, अडूसा पत्ती 100 ग्राम, इस सबको कूट पिस कर चूर्ण बना ले, 1 चम्मच चूर्ण 1 गिलास पानी में उबाले जब 1 कप बच जाए तो उसे दिन में दो बार सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DIPARMENT HELTH RAIPUR
कौन कहता हे भगवान आते नहीं...भजन-
पटना बिहार से पवन कुमार एक गीत सुनवा रहे हैं:
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं-
राम नारायणं जानकी बल्लभम-
कौन कहता हे भगवान आते नहीं-
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं-
कौन कहता है भगवान खाते नहीं-
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं-
कौन कहता है भगवान सोते नहीं...
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BHAJAN SONG BR PATNA PAWAN
एक नगर में दो आदिवासी बालक रहते थे-कहानी
(मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बड़वानी कहानी सुना रहे है |
एक नगर में दो आदिवासी बालक रहते थे |उन दो की बड़ी गहरी मित्रता थी | उन दोनों के नाम छोटू और अर्जुन थे |और उनके गाँव में सुंदर काका नामक व्यक्ति रहता था |सुंदर काका के बगीचे में बहुत सारे आम के पेड़ थे |छोटू और मोटू रोज वहां से गुजरते थे लेकिन आम तोड़ने का साहस नहीं होता था |एक दिन अर्जुन ने छोटू को कहा आज सुंदर काका नहीं है, आम खाने का बड़ा अच्छा मौका है |वे दोनों बगीचे पेड़ में गए और आम के पेड़ को पत्थर मारे, पत्थर पेड़ के नीचे खड़े सुंदर काका के सर में लग गया| और वे दोनों भागने लगे लेकिन रखवाले ने उन दोनों को पकड़ लिया और सुंदर काका के पास ले गए |दोनों बहुत डरे हुए थे | रखवाले ने कहा आज्ञा हो तो इन दोनों के हड्डी पसली तोड़ दू |सुंदर काका बोले इन दोनों का मन आम खाने का था, इन्हें मरने का नहीं |गलती से मुझे पत्थर लग गया तो दोनों का क्या दोष, छोड़ दो |बोले बेटा जब भी आम खाने का मन करे तो आम खाने आ जाना | इस घटना के बाद कभी भी छोटू और मोटू चोरी के आम नहीं खाते थे| जब भी मन होता सुंदर काका से मांग लेते थे |
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BADWANI MP STORY
गंगजी नहाइबो ये मैया जाल बाँदे आहिबों ...गीत
ग्राम-सीजरफराज (फैजपुर) जिला-गया (उत्तरप्रदेस) से भोला कुमार जी विकलांगता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक गीत सुना रहे हैं
गंगजी नहाइबो ये मैया जाल बाँदे आहिबों 2,अंगना लिपाइबो ये मैया
कलश धरीबों ये मैया 2 मालिनी भुलहिबों.
