मन मगन भक्ति में, अइसन सारा बंधन तोड़ के...भोजपुरी भक्ति गीत-
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से पूजा कुमारी भोजपुरी में एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
मन मगन भक्ति में अइसन सारा बंधन तोड़ के-
हो अज नैकी बहुरिया नाचे हाय ललकी चुनरिया ओढ़ के-
संगही में नाचे तारो ससुर भसुर हो-
छोटका देवरवा के चढ़ गईली सुर हो-
कहे झुमा आ के बहनी हमार, ऐहो चाची हो जा तैयार...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: BHOJPURI BIHAR MUZAFFARPUR PUJA KUMARI SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
दुल्हा की दाई, दुल्हा की दाई, ओ भल अमरहियां...विवाह गीत
आशा नेटी और महेंद्र उइके आज ग्राम-डूमाडांड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में है उनके साथ गाँव की तीन महिलाएं है जो एक गीत सुना रही है:
दुल्हा की दाई, दुल्हा की दाई-
ओ भल अमरहियां, ओ भल अमरहियां – काही न बरही झाआ-
बाबू लालन वा मोरे-
काही न बरही झाआ...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: AASHA NETI BILASPUR CG HINDI MAHENDRA UIKE MARRIAGE SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: मक्के का पेज बनाकर पीने से गर्मी से राहत मिलती है, गाय के लिए भी बहुत उपयोगी...
ग्राम तोरखुडु, पंचायत-हनुमानपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पांडुराम कतलामी बता रहे हैं कि वो लोग मक्का की खेती किस प्रकार करते है और उसके उपयोग के बारे में भी बता रहे है: वे कह रहे हैं कि हम लोग मक्का उगाने के लिए सबसे पहले हल चलाते है उसके बाद मक्का के बीज को बो देते है | जब मक्का थोड़ा बड़ा हो जाता है तब हम मक्के के साथ जो घास उगता है उसको उखाड़ कर फेक देते है (निदाई करते है) जब मक्का खिल जाता है (फल जाता है)तब हम मक्का के पत्ती को काट कर गाय बैल को खिलाते है इससे गाय भैंस स्वस्थ रहता है और बहुत दूध देती है हम मक्का को भूंज कर भी खाते है और उसका पेज बनाकर पीते है जिससे गर्मी के मौसम में राहत मिलती है |
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG HINDI KANKER PANDURAM KATLAMI AGRICULTURE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
आया मोचो दंतेश्वरी बुआ बयरमहाय...हल्बी गीत-
ग्राम-भोगाम, विकासखण्ड-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से तीजवती हल्बी भाषा में एक गीत सुना रही है:
आया मोचो दंतेश्वरी बुआ बयरमहाय-
बायदन कर बैन इंद्रावती सुंदर मोचो तुमके शरण-शरण हाय-
मै आय बस्तर जिला चो आदिवासी पीला-
बैलाडीला-बैलाडीला, बैलाडीला-बैलाडीला-
डका देईसे बारी उजर मोचो बस्तर कितलो सुंदर-
मछरी, चिरई आनी-बानी सयान सजन बड़ नानी...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CHHATTISGARH DANTEWADA HALBI SITA PATBANDHI SONG
हमारे गाँव में 6 हैण्डपम्प है लेकिन एक भी हैण्डपम्प ठीक नहीं है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम-तारलकट्टा, ग्राम पंचायत-गोंडबिनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनवर, धन्नू और रमया वट्टी बता रहे है कि उनके गाँव में 6 हैण्डपम्प हैं उसमे से एक भी हैण्डपम्प सही नहीं है एक हैण्डपम्प ठीक होता है तो दूसरा हैण्डपम्प ख़राब हो जाता है| हम लोगो को दूसरे पारे से पानी लाना पड़ता है जिसमे 60 मकान है और 450 जनसख्या है उसके लिए उन्होंने पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन किये है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्पो को ठीक करवाने में मदद करें: P.H.E.@9425569253. संपर्क सरपंच शंकर वट्टी@9424268523.



