गांव में बिजली के लिये सर्वे हो चुका है लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ...मदद की अपील-
ग्राम-दूदोपारा, पंचायत-भकुरा, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार राजवाड़े और जगेश्वर राजवाड़े बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नहीं है| गांव में बिजली नहीं होने के कारण खेती में दिक्कत होती है, रात को अंधेरे रहना होता है| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत, ग्राम सुराज और विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास निवेदन किया| जगह का सर्वे किया जा चुका है लेकिन आज तक गांव में लाईट नही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में बिजली पहुंचाने में मदद करें : विद्युत विभाग@9406679057, कलेक्टर@9826443377 जिला CEO@9977407988, सरपंच@9669678058, सचिव@8319650927. संपर्क नंबर@9425648073.
Posted on: Feb 20, 2019. Tags: BASTIRAM NAAGWANSI CG ELECTRICITY ODGI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तोला का बताओं गा, धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं...गीत-
ग्राम-धर्सेडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मायावती सिंह अपने सखियों के सांथ एक गीत सुना रही हैं :
धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं गा-
चप्पल नहीं है जूता नही है अउ नही है गहीं-
नागर नहीं है जुंवा नई है अउ नही है रजरी-
एकठे हवे फुंडरा बरदा ओकरो नई है टंगरी-
तोला का बताओं गा, धर्सेडी के रहैया भईया का बताओं...
Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG ODGI SONG STWANTI SHYAMALE SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…डोमकच्छ गीत-
ग्राम-दुधवापारा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुवर शादी के अवसर पर गया जाने वाला एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं :
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल-
राम लक्षमन पूजा करे ढोलकी के बाजा-
खोला खोला लोलो हमार ढोलकी के बाजा-
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…
Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हम राशन कार्ड बनवाने के लिये कई साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही होती...कृपया मदद करे-
ग्राम-बसनारा, पंचायत-महर्शो, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परमिला बता रही हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है | राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है | वे 6 साल से कार्ड बनवाने के लिये प्रयास कर रही हैं | अधिकारियों को आवेदन दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर कार्ड बनवाने में मदद करे : सरपंच@9479281195, सचिव@8225017360, जिला CEO@9977407788, जनपद CEO@9926192534, विकासखण्ड अधिकारी@9754633859. संपर्क नंबर@6261392605.
Posted on: Feb 20, 2019. Tags: BASTIRAM NAAGWANSI CG ODGI PROBLEM RATION CARD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ऐ हो विधाता कईसन रचेला नसीब के...भक्ति गीत
ग्राम-अमृतपुर, तहसील-नानपारा, जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे है :
ऐ हो विधाता कईसन रचेला नसीब के-
अँखियाँ में लोर भरला हरदम गरीब के-
केकरा से कही भगवन दिलवा के बात हो-
देखवे में काटे कटे सुन दिन-रात हो-
केहू नहीं जानत-बूझे ये दुनिया अजीब के-
केहू नहीं बूझे भगवन दिल के मजबूरी-
आशही बीते दिनवा करत जी-हजूरी-
रउवे बताई अब हम कहाँ जाईं-
कह शिवम्-अंकित अब लजिया बचाई-
ए हो विधाता कईसन रचेला नसीब के...
