आदिवासी समुदाय नवा खाई का कार्यक्रम कर रहे है....
जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल, राम लाल पोटाई, श्यामत पोटाई, संकू घावडे बता रहे है | धान की फसल नई बलिया आने पर थोडा सा नया चावल निकाल कर आदिवासी समुदाय के लोग प्रत्येक साल में एक बार नवा खाई का कार्यक्रम करते है पूर्वजों से चल रहे रीतिरिवाजों अनुसार गाँव एंव अपने-अपने घरो के देवी-देवताओं को यह नया चावल चढाते है, जिसके पश्चात उसी बचे चावल को खिर बनाकर घर के सभी सदस्य खाते है | इस नवा खाई का कार्यक्रम आदिवासी समुदाय के सभी लोग मनाते है...
Posted on: Sep 07, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
धान बीज के लिये कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं, कोई ध्यान नहीं देते-
ग्राम-रिंगला, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिंतूर, जिला-पूर्व गोदावारी (आंध्रप्रदेश) से मडकम राजय्या बता रहे हैं, कि वे कृषि विभाग एर्रापेटा में कई बार धान बीज के लिये जा चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें बीज नहीं मिल रहा है| खेत में बीज बोने का समय ख़त्म होने वाला है, उनके पास धान बीज नहीं है, इसलिये कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी धान बीज नहीं दे रहे हैं| वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कृषि विभाग@9494868855. संपर्क नंबर@9490353568.
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI PROBLEM SK HANIF
कई बार आवेदन किये, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है...मदद की अपील-
पतैहाडांड पारा, ग्राम पंचायत-बडवार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी बता रहे हैं| उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| अधिकारी बोलते है, मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है| वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@7697080920.
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जय गजानन जय जय, जय जय...गीत-
ग्राम-डिज़ावाल, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
तोर लीला अपार, तोर महिमा अपार-
सब बिनती ला सुन ले तै मोर-
जय गजानन जय जय, जय जय-
गाँव-गाँव गूंजे तोर जयकारा-
होथे गा जय जयकार-
एक सभा में रखता है लाज-
तोला भोले महाराज....
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG DINESH PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आधा सर सर्द का घरेलू उपचार-
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उमा ध्रुव अर्ध कपाल दर्द या आधा सर सर्द का घरेलू उपचार बता रही हैं| गूमी पौधे के पत्ते का रस निकालकर एक दो बूंद नाक में डालें| बायें तरफ दर्द हो तो दायें तरफ नाक में डालें| दायें तरफ दर्द हो बायें तरफ नाक में डालें| लाभ हो सकता है| दूसरा इसके पत्तो सब्जी बनाकर चावल या रोटी के साथ उपयोग करने से भी लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : उमा ध्रुव@9406412759.
