हमारे गाँव में दो साल से बिजली के खम्बे और तार लगे है लेकिन बिजली आज तक नहीं जली...

ग्राम-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से राम सुमरे बता रहे है कि उनके दलित आदिवासी गाँव में दो साल से खम्बे गड़े है और उसमे तार भी लगे है लेकिन ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगाया गया है उसके कारण गाँव में बिजली नहीं जलती है उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है पर को ध्यान नहीं दिया जाता है और वे लोग कई सालो से अंधरे में जीवन बिता रहे है| वहां पर 700 की आबादी है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर मदद करें: विद्युत् विभाग @9425424250, कलेक्टर@9977742118. जगदीश@7697448583

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: JAGDISH REWA SONG VICTIMS REGISTER

महादेव मा जाबो बैशाख के अमावस मा...महादेव गीत

ग्राम-दुर्लापुर, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कोराम एक गीत सुना रहे हैं:
महादेव मा जाबो बैशाख के अमावस मा-
गाँव दुल्ला पुर के जम्मो किसान जय जवान-
दादा भैया मन जाबो-
महादेव मा नरियर और अगरबत्ती दिया जलाबो-
पूजा हवय महादेव-
तोर महादेव नांगा बैगा ठाकुर देवता के-
गाँव गोसई जय होवे तोर गाँव के पटेल बैगा महादेव-
गाँव सब किसान मन के धान बुनैया...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: SAHATRAM KORAM SONG VICTIMS REGISTER

मंगल स्वरूप तो आप है, हम तो तुम्हारे दास है. तुम्हारी कृपा मंगल करे,...तुकडो प्रार्थना गीत

तालुका-उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव भगवंत राव कोटनार से तुकडो जी महाराज का एक भजन गीत सुन रहे है:
नमामि श्री गणराज दयाल, करथ है भक्तों के प्रतिपाल-
लम्भोधर गजन वदन मनोहर, गले फूलोँ की माँला-
रिद्धि सिद्धि से समर डुलाए, नहीं लागत कर्भान-
नमामि श्री गणराज दयाल-
मंगल स्वरूप तो आप है, हम तो तुम्हारे दास है-
तुम्हारी कृपा मंगल करे, ऐसा रहे अभ्यास है...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, पोस्ट-बोड़ला, तहसील-कबीरधाम, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांझी दाद, खाज, खुजली के लिए घरेलू उपचार बता रहे हैं: हर्रा, बेहरा दोनों को बारीक़ कुचलकर पानी में डुबो दे. आधा किलो पानी में उबाल ले जब तक 100 ग्राम पानी बचे तब तक, अब उस 100 ग्राम पानी को जिस स्थान पर दाद, खाज, खुजली है वहां लगा ले. 15-20 मिनिट तक लगाकर रखे, उसके बाद साबुन से धो लें. उसके बाद नारियल का तेल, कपूर, चारलाख गोली मिलाकर लगाएं, उसको एक से दो घंटे तक रखें. इसका प्रयोग जब तक ठीक ना हो करते रहे| यह उपाय सभी उम्र के लिए लाभकारी है. भगत राम लांझी@7389964276

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: BHAGAT RAM LANJHI SONG VICTIMS REGISTER

जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन...भजन गीत

ग्राम-टेमनी, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक एक भजन गीत सुना रही है:
जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन-
चढ़न में हावे चारो धाम-
मर्यादा पुरुषोतम राम-
कौशिल्या के लाल दुलारी-
जग में तू है सबसे प्यारी-
जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »