आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से...बन्नी गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक गीत सुना रहे है:
आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से-
पूछो पूछो बन्नी के दादी से, बाबा की कमाई किस दिन के लिए-
पूछो पूछो बन्नी के मम्मी से, पापा की कमाई किस दिन के लिए-
पूछो पूछो बन्नी के चाची से, चाचा की कमाई किस दिन के लिए-
आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से-
पूछो पूछो बन्नी के मामी से, मामा की कमाई किस दिन के लिए...
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : लाल फल या सब्जी खाने से कैंसर रोग में फायदा -
पारंपरिक जानकारों का मानना है कि जो लाल रंग के फल होते है या सब्जियां होती है उनको कैंसर के मरीज को जरुर खाना चाहिए और जिन लोगो को कैंसर हो चुका है और ट्रीटमेंट के बाद रिकवरी वाली स्टेज में है उन लोगो को ज्यादा तेज फ़ायदा होता है याने कैंसर के रोगों उपचार से लेकर निवारण से लेकर तमाम तरह के चिकित्सा के दौरान इन तरह के फलो और सब्जियों को उपयोग में लाने से काफी हद तक फायदा होता है| लाल रंग के जिनके छिलके होते है जैसे फल में स्ट्राबेरी या सेब या लाल रंग की सब्जियां जैसे टमाटर, गाजर, अंगूर होता है| इस तरह जिनके छिल्को में लाल रंग पाया जाता है उनको खाने की सलाह देते है| मजे की बात यह है कि आधुनिक विज्ञान मानता है कि लाल रंग के छिलके वाले फलों में एन्तोसाइनिन नाम का पिगमेंट पाया जाता है जो कि एंटी कैंसरेस होता है| नई रिसर्च बताती है कि लाल रंग के जो पिगमेंट होते है फलो में और सब्जियों में ये कैंसर रोधी होते है| याने कैंसर को रोकने में या उससे जूझ रहे पेसेंट को बेहतर सेहत देने में मदद करते है तो ये पारंपरिक ज्ञान है जिसको आधुनिक विज्ञान भी मान रहा है. डॉ दीपक आचार्य@9824050784.
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: DEEPAK ACHARYA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मेरे पास नीला कार्ड है, 7 किलो चावल से गुजारा नहीं होता, लाल कार्ड मिलता तो मदद होती...
आवास पारा, ग्राम-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगवती बाई बता रही है कि इनके पास नीला राशनकार्ड है जिसमें 7 किलों राशन का चावल मिलता है, जिससे महीनें का गुजारा नहीं होता है, ख़त्म हो जाने पर आस पड़ोस से उधार मांग कर गुजारा करती हूँ, मेरे लायक काम भी नहीं मिलता है, नहीं तो मजदूरी कर लेती. इसीलिए लाल राशनकार्ड कार्ड बनाने की मांग है, जिसमें 35 किलों चावल मिले जिससे महीने का गुजारा हो सके. कई बार सरपंच सचिव को बोला पर वों ध्यान नहीं देते है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि कृपया इन नम्बरों पर फोन लगायें: सरपंच@9630019712. मिथिलेश@8964973228.
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गोंडी आदिवासी गाँव समाज में गोंडी धर्म रीति रिवाज से शादी होती है (गोंडी भाषा में)
ग्राम-गोविंदपुर, तालुका-राजोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से श्यामराव उइके उनके गाँव की कहानी बता रहे है कि वे एक छोटे से गाँव के रहने वाले है और उनकी भाषा गोंडी है उनके गाँव के सभी लोग गोंडी बोलते है| उनके गाँव में पहले पूरा जंगल था| उनके गाँव में गोंडी धर्म रीति रिवाज से शादी होती है| उनके गाँव में गोंडी धर्म से देवी देवताओ की पूजा करते है| उन लोगो ने सोचा की इतनी बड़ी गोंडी संस्कृति है उसके लिए उन्होंने एक कैसट निकाला उसका नाम है बाईन सुडा वातोड़, इसका अर्थ- चार बहने रहती है उसमे से बड़ी बहन की शादी करना चाहते है और बड़ी बहन को देखने के लिए लड़के वाले आते है| लोगो को देखकर छोटी बहन बहुत खुश होती है और आजू बाजू के घरो में जाकर बोलती है मेरी बहन को देखने के लिए लोग आये है और उसी से सम्बंधित एक गीत गाती है:वातेर वातेर हो बाईन सुडा वातेर हो-
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: SHYAMRAO UIKEY GONDI SONG VICTIMS REGISTER
सुख़ बरसाई दे समृद्धि बरसाई दे, भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे...भक्ति गीत
गाँव-सरससाल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा मरावी एक भक्ति गीत सुना रही है:
सुख़ बरसाई दे समृद्धि बरसाई दे-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे-
धर्म ला बचाई दे, संस्कृति ला बचाई दे-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे-
ख़ाली ओंली मोर भर दे, खाली झोली में भर दे-
सुनले अर्जी मोर, सुनले मोर दिल की ला-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे...


