Impact story : स्कूल भवन का हैंडपंप था ख़राब सन्देश रिकॉर्डिंग करने के बाद ठीक कर दिया गया...

ग्राम-धूमाढांड, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है कि गाँव के कटरापारा प्राथमिक स्कूल में 80 बच्चें है एक हैंडपंप है, जो कि एक महीने से ख़राब था, कुआँ के पानी पिने से बच्चों को सर्दी ख़ासी बुख़ार के कारण बीमार हो रहे थे, इसको लेकर ग्राम सभा में भी बात रखीं, सरपंच सचिव को भी कई बार बताया परन्तु ध्यान नही देते थे, जिसका सन्देश 3 अप्रैल 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद हेंडपंप ठीक हो गया है पानी कि समस्या का समाधान हो गया है, इसलिए सीजीनेट के साथियों को एवं PHE विभाग की पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कर रहे है. रूपलाल मरावी@6268237415.

Posted on: Nov 13, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

लिली गीत : आवा हो एको दिना आवा दुयों धारा...

ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक लिली गीत सुना रहें है:
आवा हो एको दिना आवा दुयों धारा-
समुझे ले माना देखा होयें गे आपारा-
आवा हो एको दिना आवा दुयों धारा-
जय रघुन्दन पवन प्रीते-
तुहर हमर जिन्दगी बहुत दिन बीते-
आवा हो एको दिना आवा दुयों धारा....

Posted on: Nov 13, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : सरई पेड़ जोड़ा लगायें छुही के खदान मोला गारें...

ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
सरई पेड़ जोड़ा लगायें छुही के खदान मोला गारें-
छुही के खदान मोला गारें छुही के खदान मोला गारें-
कोने हर कोड़े कोने हर गारें छोवडा हर कोड़े छवडी हर गारें-
सरई पेड़ जोड़ा लगायें छुही के खदान मोला गारें...

Posted on: Nov 13, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी...

ग्राम-नीलकंठपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया
मवेशी ‘गाय’ पालन पर एक कविता सुना रहे है:-
गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी-
सुंदर बछिया उसकी रोती, खूंटे पर ही बंधकर सोती-
गईया दूहने जब मै बैठा, तब गैया ने मारी लात-
मैंने खाई चार पलाट...

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG SURJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड से राशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर काम नहीं होता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम देव बता रहे हैं, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी बोलते हैं, कार्ड का नंबर नहीं शामिल हुआ है, आवेदन करने पर काम नहीं हो रहा है, राशन नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9111234251. सचिव@6221252600, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »