रोज़गार गारंटी की सूची से मेरा नाम काट दिया है, काम नहीं देते और कागज़ भी नहीं दिखाते...

ग्राम पंचायत-जोलगी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं कि मनरेगा रोजगार कार्ड से उनका नाम काट दिया गया है, जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है रोज़गार सहायक पूछने पर भी कागज़ नहीं दिखाता है कि जिन लोगों ने काम माँगा है उनकी सूची में उनका नाम है कि नहीं और बोलता है जिसको कम्प्लेन करना है कर लो और जो करना है कर लो पर कागज़ नहीं दिखाऊंगा इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 9165957842. रोजगार सहायक@8889929794. इंजीनियर@8909302621

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ANAND YADAV CG KOREA NREGA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा....देश भक्ति गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से चन्दा यादव एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा-
हम बुलबुले है इसके है गुलसिता हमारा-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा-
ग़ुरबत में हो अगर हम रहता है तेरा तन में-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा हमारा CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHANDA YADV DESH BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर...गोंडवाना गीत-

ग्राम-इन्द्रपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रामचंद्र सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर-
भक्ति ला  दे देना तोर-
सात गा रोटी चढाऊं देवा-
नारियल तोला चढाऊं मोरे  
देवा-बैशाख महिना म आ गये तोर त्यौहार-
दे देना मोला देवत है त्यौहार-
ले लेना देवा तोर मोर उजाला-
दे देना तोरे शक्ति ला देवा-
ले लेना देवा मोरे भक्ति ला देवा...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: HINDI SONG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना...सीजीनेट प्रचार प्रसार गीत-

ग्राम-मांझीपुर, डोंगढ़ मंडला से संतोष कुमार अहिरवार एक्शन प्लान और प्रचार प्रसार से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है :
आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना-
अव पलट के देख पुराना भैया पलट के देख पुराना-
दिये भ्रम है अर्जुन के मैं सुनो सुनाता हूँ बात-
अव तरकस तीर कमान लुटा गए एक गुरने के हाथ-
ये वही अर्जुन है वही ब्रम्हा है पलट के देख पुराना-
आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: HINDI SONG MANDLA MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित, मूक, बधिर बालक बालिकाओं को इस स्कूल में दाखिला दिला उच्च शिक्षा प्राप्त कराएं...

गोरबहरी, थाना-तमनार जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार बता रहा है कि यदि आप किसी दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं को जानते हैं तो उनके लिए नंदा अंध मूक बधिर विद्यालय भगवानपुर जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में दाखिला दिला कर उच्च शिक्षा प्राप्त कराए और उनको उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कराएं जहा भी दृष्टिबाधित छात्र एंव छात्राएं हो यह जानकारी उन लोगों सूचित करें. इस समय लॉकडाउन के कारण दाखिला नही लिया जा रहा है जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा जिसकें पश्चात् दाखिला का कार्य फिर शुरू करेंगे | 9993567624 इस संपर्क नंबर के माध्यम से अधिक जानकारी ले सकते है. संपर्क@9516276626. RK

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: EDUCATION HANDICAPPED RAIGARH CG SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »