पुल नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती...मदद की अपील-

ग्राम-वंजमगुडा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से वेट्टी रामदास बता रहे हैं, नदी में पुल नहीं होने के कारण उन्हें आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस के समय नदी में पानी भर जाता है, तब बहुत परेशानी होती है| वाहन नहीं निकल पाते, संबंधित मुद्दे पर अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों निवेदन कर रहे हैं, कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें :SDM@9407775757, सचिव@9424287810. संपर्क नंबर@7587161958.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: CG PROBLEM SUKAMA VETTI RAMADASU

2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, समस्या को हल कराने में मदद करें-

ग्राम-जरही, दादराटोला, पोस्ट-गिरारी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई पति उमेश सिंह बता रही हैं, 2012 में उनके पति का निधन हो गया था, उनका कहना है, उन्हें पहले 300 रुपये प्रति माह विधवा पेंशन मिल रहा था, लेकिन 2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है| आवेदन करने पर अधिकारियों का कहना था, आधार कार्ड लिंक नहीं है, जिसके कारण नहीं मिल रहा है, तब उन्होंने अपना आधार कार्ड विभाग में जमा किया, लेकिन उसके बाद भी पेंशन नहीं मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@8319978415, सरपंच@9165345207, CEO@9424670006, कलेक्टर@07659222400. संपर्क नंबर@ 8103481510.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 13th Sept 2019...

Today Nagamani is presenting Bultoo Radio program in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGAMANI

मोरा तै टुघुम टघम पखना रे नना...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से रामदेव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोरा तै टुघुम टघम पखना रे नना-
कोनो देखा जी देखा गा बांदर डूरल गा-
दूध, दही ला अपन खाय, घी बनारस जाये-
कोना देखा जी देखा गा बांदर डूरल गा-
मोरा तै टुघुम टघम पखना रे नना-
कोनो देखा जी देखा गा बांदर डूरल गा...

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

'खरगोश और शेर का कहानी गोंडी भाषा में...

एक जंगल में एक शेर सभी जानवरों को मार कर खाता था| एक दिन सभी जानवर जंगल में बैठकर विचार किये, कि हर रोज उन में से एक शेर के भोजन के लिए जायेगा, उसके बाद ऐसा ही होने लगा, फिर एक दिन खरगोश का नंबर आया| खरगोश बहुत चालक था, वह धीरे-धीरे दोपहर के बाद शेर के पास पंहुचा| तब बहुत देर हो चुका था, और शेर भूख से गुस्सा हुये जा रहा था, खरगोश के आते ही शेर गुस्से से पूछा कहाँ थे, खरगोश बोला हुजूर मै सुबह ही आपके लिये निकल पडी थी, मगर रास्ते में और एक शेर आकर मुझे मारने लगा| ‘’यह बात सुनकर शेर को गुस्सा आया, और कहा कि इस जंगल में सिर्फ मैं राजा हूँ, दिखाओ उसे ‘’ऐसा कह कर वे दोनों एक कुआ के पास गये, शेर कुआ में अपनी प्रतिबिंब देखकर दूसरा शेर समझकर, उसे मारने को कुएँ में कूद पडा और डूबकर मर गया, फिर जंगल में सब जानवर सुख से रहने लगे|

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI GONDI NAGAMANI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »