बस्तर के कोटमसर गुफा का पुराना नाम ओपांसर था...

ग्राम-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतोष यादव अपने गाँव की एक प्राचीन गुफा के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसका नाम कोटमसर है इसका पुराना नाम ओपांसर था, सन 1951 में जाने माने भू-वैज्ञानिक डॉ.शंकर तिवारी के द्वारा सर्वे किया गया था इसकी लम्बाई 300 मीटर व गहराई 72 मीटर है इसकी रचना कई लाखों वर्ष पुरानी है इसके अन्दर 300 मीटर का कक्ष है जिसकी खोज 2011 में की गई है | संतोष यादव@7646869022

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA SANTOSH YADAV SONG TOURISM VICTIMS REGISTER

ओरा बोरा मरमा दाई काको सोडे...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-मंगता सालेभट्ट, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी के साथ सयेको बाई, जगमी और पार्वती एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे राला रे लोयो रे राला रे रालाय-
ओरा बोरा मरमा दाई काको सोडे-
हिंगना का बुंगना रो सोये-
रे राला रे लोयो रे राला रे रालाय...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CHHATTISGARH GONDI JAGMI KANKER MARRIAGE PARWATI SAIYKO BAI SONG

स्वास्थ्य स्वर : दस्त और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजित
पेचिस और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी पत्ता 2 मासा, आंवला का चूर्ण 4 मासा, काला नमक और मिश्री आवश्यकतानुसार सभी को आधा पाव दही में मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है, बच्चो को आधा-आधा चम्मच दिन में तीन बार और बड़ो को 2-2 चम्मच दिन में तीन बार सेवन करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7389964276.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJIT CHHATTISGARH HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय नुनी...गोंडी गीत

ग्राम-आमाखाडा, पंचायत-केलेप्रस, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुभाय, फूलबती और रजनीबाई एक गोंडी गीत सुना रहे है
री री लो री लो री री लो री लो री लोय-
अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय नुनी-
अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय-
सेयु रे संवार साटुम रोय नुनी-
सेयु रे संवार साटुम रोय-
नुनी सेयु रे संवार साटुम रोय....

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CHHATTISGARH FULBATI GONDI KANKER RAJNI BAI SONG SUBHAAY

तेरी आरती उतारूँ रे, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ...भजन

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवती, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रहे हैं :
तेरी आरती उतारूँ रे, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ-
मै तेरे दर आया माँ, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ-
दया करो माँ, कृपा करो माँ-
तेरे बिना कोई नही जीता माँ-
तू ही सबके दुखो को हरने वाली है-
तू ही सबके प्राणों के रक्षा करने वाली है...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAKTI CG DURGESH PATEL PRATPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »