गंगा सम जहां पावन नदियाँ, जिनका क्षेत्र किनारा, मुझे प्यारा भारत मेरा...देश भक्ति गीत
ग्राम- उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से भीमराव सिडाम एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
मुझे प्यारा भारत मेरा, गंगा सम जहां पावन नदियाँ-
जिनका क्षेत्र किनारा, मुझे प्यारा भारत मेरा-
सेतु हिमाचल भूषण जिनके, जहां कैलाश प्यारा-
मुझे प्यारा भारत मेरा-
उपजत जहां श्री कृष्ण रामा, वीर हनुमान पुजारा-
गंगा सम जहां पावन नदियाँ, मुझे प्यारा भारत मेरा...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: BHIMRAO SIDAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले के सभी तीनों हैन्डपम्प ख़राब है, अभी किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है...
नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडाड ब्लॉक-खड़गँवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुखराज, लालबहादुर बता रहे है, वार्ड 6 में पानी की बहुत समस्या है, यहाँ की आबादी 300 से अधिक है तीन हैन्डपम्प है तीनों खराब है| अभी झिरिया का पानी पी रहे है, जो एक किलोमीटर करीबन है, जिसमें रोज़ाना कचरा गिर जाता है, जिसे सुबह शाम साफ़ करना पड़ता है, इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत में शिकायत किया गया परन्तु इस हेतु कुछ भी नहीं किया,कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@9977210431, 8959804890, सरपंच@ 7697682443,सचिव@9926125395. ग्रामीण-पंचलाल@8224888232.
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
चौकीदार बड़ा होशियार, मीठी-मीठी बातें करता, सबका मन बहलाता...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक कविता सुना रहे है. जिसका शीर्षक “सबसे छोटा पद” है:
चौकीदार बड़ा होशियार, दिन के उजाले में करता रखवाली-
रात के अँधेरे में करे नारखा, चौकीदार बड़ा होशियार-
मीठी-मीठी बाते करता, सबका मन बहलाता-
साँझ ढले मनमानी करता, चौकीदार बड़ा होशियार-
लाख बहाना कर वह, लोगों के दिल घर कर जाता-
जब पोल खुल जाता तो वह अपने आप निकल जाता-
सबसे छोटा पद है उसका, पर सबसे उपर रहता है-
उसकी अनुमति के बिना, कोई अंदर नही घुस पाता है-
चौकीदार बड़ा होशियार...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: ह्रदय रोग नाशक घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-झजपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा ह्रदय रोग नाशक अचूक नुस्खा बता रहे है: सामग्री- एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच देशी पान का रस और दो चम्मच शहद, इन सभी को मिलाकर, प्रात: नास्ते के समय सेवन करे एवं शाम को पीयें. इस नुस्खे को 40 दिन प्रयोग करे| ध्यान रखें यदि कब्ज है, तो पञ्चसकार चूर्ण एक या दो चम्मच रात को गर्म पानी के साथ सेवन करे. इस नुस्खे को आप लम्बे समय तक भी ले सकते हैं इससे ह्रदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और ह्रदय रोग होने पर उसमे फ़ायदा होता है | चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के...भक्ति गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रहे है:
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के...

