वायकी-वायकी सिलेदार अवर गोटुल ते...गोंडी गोटुल गीत...

ग्राम-ताडवाहली, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे रीना, काजल और मनीषा गोटुल में गाया जाने वाला गोंडी भाषा में गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रे राला रेला रे रे ला लोयो रे रे ला राला रे रे रेला रे रे ला-
वायकी-वायकी सिलेदार अवर गोटुल ते-
निवा नावा पोलोय आयार नाड़ गोटुल ते-
वायकी-वायकी बेलोशा अवर गोटुल ते-
निवा नावा पोलोय आयार नाड़ गोटुल ते-
गुपाल मरस पेयाना वलीदायना-
इद मावा जिन्दगी रनडे दीया-
डोडाक-डोडाक दायना ऐटेग बोटेग पेयाना...

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG GONDI GOTUL KANKER KOELIBEDA SAPNA WADDE SONG

वनांचल स्वर: पहले लोग कोदो, कुटकी खाते थे तंदरुस्त रहते थे, अब चावल खाकर कमज़ोर हो रहे हैं ...

ग्राम-पैयवारी, पंचायत-कढाई खुदरा, ब्लाक-अन्तागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण दयाल सिंह और नरसू राम दुग्गा कृषि के बारे में बता रहे है कि, जैविक कृषि में हम लोग धान, कोदो, कुटकी, उड़द, कुल्थी का खेती करते है, जिससे हम अधिकतर लोग बेचने के लिए उगाते हैं, बेचने से जितना बचता है मुर्गियों को खिला देते हैं, जबकि ये स्वयं को खाना चाहिए, पूर्वज लोग कोदो कुटकी खाते थे और तन्दरूस्त रहते थे, हम लोग नही खा रहे हैं, हमारे अभी के लोगो में पहले के लोगों जैसा ताकत नही है, हमे भी कोदो कुटकी खाना चाहिए, जिससे शरीर में ताकत के साथ-साथ स्फूर्ति भी बना रहे, कोदो में अनेक प्रकार के बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है, इसलिए कोदो कुटकी लोगों को खाना चाहिए

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: AGRICULTURE AMAR MARAVI ANTAGARH CG KANKER SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

सैनिक के घर जा कर मत कहना, संकेतों में समझा देना...देशभक्ति गीत

चिरौंजी लाल कुशवाहा ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला टीकमगढ, मध्यप्रदेश से है उनकी बेटी जयंती कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
सैनिक के घर जा के मत कहना-
संकेतों में समझा देना-
जब हाल मेरी माता पूछे तो आँखों से नीर बहा देना-
आँखों से नीर बहा देना-
फिर भी मैय्या न समझे तो-
खाली गोद दिखा देना...

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: JAYANTI KUSHWAHA MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

हम 14 घर के बैगा आदिवासी नदी में गड्ढा खोदकर गन्दा पानी लाकर पीते है, एक भी हैंडपंप नहीं है...

ग्राम-भैसाडबरा, पंचायत-डालामहुआ, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुख सिंह बैगा मिथलेश मानिकपुरी को बता रहे है कि उनके मोहल्ले में 5 साल से पानी की बहुत समस्या है | उनके मोहल्ले में भी एक भी हैण्डपम्प नहीं है वे लोग नदी में झिरिया खोदकर गंदा पानी लाकर पीते है 14 घर का बस्ती है उसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किये थे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर एक हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सरपंच@9893472740, P.H.E@9893883154. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHHATTISGARH KABIRDHAM SONG SUKHSINGH BAIGA VICTIMS REGISTER WATER

हमर जन्म भुईया ला बचावा दादा रे, गोंडवाना भुईयां ला बचावा दादा जी...गीत

गांव जेल्हा पारा, पंचायत-पासल, पोस्ट-बिहारपुर,ब्लॉक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जियन सिह एक गीत सुना रहें है:
बचावा दादा रे, बचावा भैया ओ-
गोंडवाना भुईयां ला बचावा दादा जी – हमर जन्म भुईया ला बचावा दादा रे-
बचावा दीदी वो बचावा भैया वो बनावा दादा जी-
गोंडवाना राज्य लौटावा भईया रे-
बचावा बैया वो बचावा बाबू वो बचावा दादा रे-
जनम-वनम भुइयां ला बनावा दादा रे...

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG JIYAN SINGH PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »