स्वास्थ्य स्वर : दाद बीमारी को ठीक करने का घरेलू उपचार और प्रयोग...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दाद जिसे एग्जिमा भी कहते हैं के घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो इस तरह की बीमारी से ग्रषित हैं वे आधा किलो तिली के तेल में 150 ग्राम कान्हेर की जड़ की छाल को डालकर उबालें जब जड़ अच्छी तरह जल जाये तब उसे ठण्डा कर सीसी में भर लें और सुरक्षित रख लें और दाद वाले स्थान पर दिन में तीन बार लगायें इससे लाभ हो सकता है |
दूसरा तरबूज के छिलके को सुखाकर रख लें फिर उसे जलाकर उसके भस्म को सीसी में रख लें, उसके बाद उसे नारियल के तेल में मिलाकर लगायें |तीसरा नीम की कोपलें छाछ में पीसकर दाद पर लगायें लाभ हो सकता है, सफाई का विशेष ध्यान रखें, मटर, चना, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें, मिर्च मसाला गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करे, नहाने के लिए साबुन का प्रयोग न करें :संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

धरती ला काट-काट ये चौरा छवावे लोलो, ये धरती ला काट काट...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-ओमझर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
धरती ला काट-काट ये चौरा छवावे लोलो-
ये धरती ला काट काट-
चौरा छवावे रे झालर खुटा लो रे मोर मडवा छनाय-
धरती ला काट-काट ये चौरा छवावे लोलो...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG ODGI RAJKUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...देवी गीत-

ग्राम पंचायत-सेमरिया, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से जयंती आयाम अपने सांथी के सांथ एक गीत सुना रही हैं :
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
फुल अड़ उल्ह्वा सजाईब ऐ मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
अरे गंगा जी की पनिया से पौऊंवा पखारी ले हम-
ललकी चरनिया गनाइब रे मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM KORIYA SONG SONHAR VICTIMS REGISTER

ओ हो हाय गा करम रहय यार, जोड़ी फूट गए यहां से करम रहय बारे हो...कर्मा गीत-

ग्राम पंचायत-माटो, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमतिया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
ओ हो हाय गा करम रहय यार-
जोड़ी फूट गए यहां से करम रहय बारे हो-
जोड़ी रीता लोलो, बिलायो गयो हो-
बिलायो गयो दाई-
नैहर में गायो बैठे को नही यार...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG KARMA SONG SUMATIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

देवी के मांगो में मंगिया शोहे, झुमका बर मारे ला लहरिया ऐ मईया...गीत-

ग्राम-चपदा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवी एक गीत सुना रही हैं:
देवी के मांगो में मंगिया शोहे-
झुमका बर मारे ला लहरिया ऐ मईया-
बिंदिया बर मारे ला लहरिया लहरिया ऐ मईया-
कहां पईबए मईया सोन के बिंदिया-
देवी के गलवा में हरवा शोहे-
अरे चुनरी बर मारे ला लहरिया लहरिया-
ऐ मईया...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG DEVI ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »