स्कूल के मध्यान्ह भोजन में इस्तेमाल होने वाले ईधन का पैसा 2010 से अभी तक नही मिला...

गवर खोजा, ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से सर्वोधन सिंह स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के उपयोग में लायें जाने वाला ईधन (लकड़ी) का पैसा नही दिए जाने की समस्या बता रहे है. 2010 से अभी तक ईधन का एक रुपया नही दिया है| इस संदर्भ में BEO एवं C.E.O को कई बार आवेदन दे दिया है, बोलते है देखेंगे परन्तु अभी तक हमारा पैसा नही दिया है| पैसे दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर बात करे: कलेक्टर@07752223644, C.E.O@7693919855, सरपंच@7697507040, सचिव@7654145039,
रसोईया समहू@7828756690. सर्वोधन सिंह@99905144.

Posted on: Apr 24, 2018. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

3 साल से राशन कार्ड नहीं बन रहा, सब बाज़ार से खरीदना पड़ रहा, बहुत दिक्कत हो रही...

आवासपारा, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंजू यादव बता रहे हैं कि उनके शादी हुए तीन साल हो चुके तीन लोगों का परिवार है आज तक राशन कार्ड नही बना है जिससे उन्हें अपने आर्थिक जीवन गुजारने में बहुत परेशानी हो रही है वे लगभग दो साल से लगातार सरपंच,सचिव को आवेदन कर रहे हैं पर अब तक कोई लाभ नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकरियों के नम्बर पर अधिक करें ताकि इन परिवार का राशन कार्ड बने और राशन मिले: सरपंच@9630019712. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: ANJU YADAV SONG VICTIMS REGISTER

मोर मन के मंदिर मा चिरैया बोले गा...गीत

ग्राम-माढ़ाजौर, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अवधेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं:
मोर मन के मंदिर मा, चिरैया बोले गा-
आ जाते न ऐ प्रभु मोर-

तोला देखे बर जीवरा तरसे न-
राम सुमर के राम ला पाते- सीता सुमर के शीतल हो जाते-
गरु गोविन्द के चरन ला पाके-
भाव सागर ले पार हो जाते...

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: AVDHESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

बेटी के गहना ये क्या कहना...बेटियों पर कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बेटी का गहना शीर्षक से एक कविता सुना रहे है:
बेटी के गहना ये क्या कहना-
नाक म फूली नथनी-
आन म झलका गुना-
मुड म आवे गोरस के दहना-
बेटी के गहना के क्या कहना-
गोड म पैहरी पाँव म बिछिया...

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: बदहजमी का घरेलू उपचार...

रेहटगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिव प्रसाद धुर्वे बदहजमी का घरेलू उपचार बता रहे है: 10-11 तुलसी के पत्तों में मिर्च की 5-6 कली मिलाकर कूटकर खाने से बदहजमी दूर होती है, छाच (मट्ठा) में पीसी हिंग डालकर खाना खाने से पहले पीने से भी बदहजमी से छुटकारा मिलता है.ब दहजमीके साथ यदि पेट में दर्द है तो तुलसी और अदरक का रस सेवन करे इसी तरह अदरक के रस के साथ शहद मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से दर्द में लाभ मिलता है| अपच में काले नमक को थोड़ी थोड़ी देर में चाटने से लाभ होता है. कभी कभी आम ज्यादा खाने से पेट फूला लगता है ऐसे में जामुन खाने से राहत मिलती है. शिव प्रसाद धुर्वे@9098610725

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SHIV PRSHAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »