साढ़े 4 साल से नि:शक्तता पेंशन नहीं मिला, कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन काम नहीं हो रहा...

ग्राम-करजहाँ, थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर भभुआ (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि उनकी पत्नी एडमिश देवी को साढ़े 4 साल से नि:शक्तता पेंशन नहीं मिल पा रही है, इस संबंध उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हुआ, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9871639769. BDO@9431818060, बैंक अधिकारी@7488138059. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BIHAR HANDICAPPED KAIMUR PENSION PROBLEM RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गर्म पानी का सेवन करें, प्रतिदिन 30 मिनट तक योगासन, प्राणायाम करें| हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन का प्रयोग भोजन में करें| तुलसी की पत्ती 40 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, शौंफ 20 ग्राम, दाल चीनी 20 ग्राम लें, सभी को मिलाकर चूर्ण बना लें, डेढ़ कप पानी में आधा चम्मच चूर्ण लेकर उबालें और जब पानी एक कप रह जाये तब उसमे स्वाद अनुसार गुड मिलाकर सेवन करें, सुगर के रोगी गुड का उपयोग न करें| इससे लाभ हो सकता है और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG CORONA HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आ जाना देवा हमरे गाँव मा...गीत-

ग्राम-इन्दरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह परस्ते एक गीत सुना रहे हैं:
आ जाना देवा हमरे गाँव मा-
कोन विंद्रावन मा विराजे तैहां-
आ जाना देवा-
फल फूल नारियल चढाऊँ तोला गा-
आ जाना तैहा देवा गा-
कोन विंद्रावन मा विराजे मोर देवा-
बैठ के तोरे करिहों सेवा... (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सामुदायिक वनाधिकार ग्रामसभा की जगह वन प्रबंधन समिति को दिया जा रहा, आपत्ति पर ध्यान नहीं...

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले बता रहे हैं, वनाधिकार अधिनियम के अनुसार गाँव के सीमा क्षेत्र के जितने भी वन हैं उसका संरक्षण और प्रबंधन और उसके उपयोग का अधिकार गाँव को दिया गया है, जिले में 261 सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण पत्र दिये गये हैं लेकिन ग्राम सभा को जो क़ानूनी अधिकार मिलना था वो संयुक्त वन प्रबंधन समिति, वन समिति, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति आदि के नाम से मिला है, हर जगह अलग अलग नाम से ये अधिकार दिये गये हैं, इस संबंध में कलेक्टर के पास टाइटल सुधार के लिये दो वर्ष पूर्व आवेदन किया है,  लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है| संपर्क नंबर@6263816415. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG FOREST RIGHTS JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

कुदारगढ़ीं मईया, बनके चिरैया बोले मईया मईया...भक्ति गीत-

ग्राम-इन्दरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक देवी गीत सुना रहे हैं:
कुदारगढ़ीं मईया-
बनके चिरैया बोले मईया मईया-
आमा ले बोले सुगा-
बरगद ले बोले मईया-
कुदारगढ़ीं मईया-
बनके चिरैया बोले मईया मईया...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH RELIGION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »