स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचने का घरेलू उपाय...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी जी आज हम सभी को बता रहे है कि वर्षा ऋतु में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है इसके बचाव के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है, वह इस प्रकार है कि हमारे आसपास पाए जाने वाले नीम, तुलसी और काली मिर्च के पांच-पांच नग लेकर खाली पेट पानी के साथ नियमित सेवन करें। ऐसा करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है.संम्पर्क@9589906028
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
अले जाति भाति पोरी येलो ले...गोंडी गीत
ग्राम-उलिया, तहसील-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा तिमा गोंडी गीत सुना रही है:
रेला रेला रेला रे रे रेला रे रे ला-
सले रेला रे रे रेला – अले जाति भाति पोरी येलो ले-
कुवे ले ले ले कुवे ले-
सले ले ले ले कुवे ले अले – जाति बाति पोरी येलो ले-
कुवे ले ले ले कुवे ले-
ताना ओना जोड़ी येलो ले...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA SONG SUMITRA TEEMA
हमारे गाँव में रोड नहीं है, रास्ते में कीचड़ होने से आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करे
ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-जबेली, पोस्ट-तेकामेटा, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सत्तुराम यादव बता रहे हैं कि उनके गाँव में 350 की जनसंख्या है, रोड नही है जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अधिकतर उन्हें बरसात के दिनों में रास्ते में अधिक कीचड़ होने से असुविधा होती है| अधिक स्वास्थ्य खराब होने से मरीज को चारपाई से आधे रास्ते तक ले जाने के बाद हास्पिटल की गाड़ी के द्वारा चिकित्सा केन्द्र तक पहुंचाया जाता है, कई मरीज रास्ते में ही अपना दम तोड़ चुके हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार समबन्धित अधिकारीयों को लिखित आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ: कलेक्टर@9425263044, CEO@7646807645. संपर्क@6267298776.
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG KANKER KOYLIBEDA ROAD SATTURAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
तोर कितना करू बखान ओ मोर सरस्वती मईया जय होवय तोर...वंदना गीत
ग्राम-मनोरा, पोस्ट-कुर्सी, थाना-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तोर कितना करव बखान ओ-
मोर सरस्वती मईया जय होवय तोर-
मोर अम्बे मईया जय होवय तोर-
आवत अँगना बटोरव मईया-
तोरेच गुन ला गाव ओ-
जन्म देवइया कर्म लिखइया...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: ANUPPUR MP RAJVEER RELIGIOUS SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जंगल से हमें बांस, करील, तेंदू, चार, महुआ, हर्रा और शाक सब्जी भाजी मिलता है...
ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-तेकामेठा, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सत्तूराम यादव उनके गाँव के जंगल से क्या-क्या फायदे होते है उसके बारे में बता रहे है जैसे बांस, करील, तेंदू, चार, महुआ, हर्रा, टोरी और बेहडा इन चीजो का फायदा उन लोगो को जंगल से मिलता है और उसके साथ शाक सब्जी भाजी भी मिलता है जैसे- चिरोटा, खिलयारी भाजी, कोयलारी भाजी और चुनचुनिया भाजी भी मिलता है और यह बाजार वाला भाजी से जंगल वाला भाजी खाने में अच्छा लगता है और उससे समय और पैसा दोनों बचते है| जंगल से हमे शुद्ध हवा भी मिलता है उससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है|जंगल है तो बारिश होता है जंगल ख़तम हो जाएगा तो कुछ नहीं बचेगा...

