Vananchal Swara Bultoo(Bluetooth) radio from Chhattisgarh: 7th Sep 2018...
Today Rakesh Kumar and Sarala Shriwas are presenting a Vananchal Swara Bultoo Radio Program from Chhattisgarh in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: BULTOO CG CHHATTISGARH RAKESH KUMAR SARALA SHRIWAS SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
देखना कहीं लडकियां उठाकर ले न जायेंगे...चुटकुला
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक चुटकुला सुना रहे हैं:
जीजा : साला तू ज्यादा घुमंतू होते जा रहा है देखना कहीं लडकियां उठाकर ले न जायेंगे-
साला : जीजा जी आपको भी लडकियां उठाकर ले गये थे जो आप मुझे बता रहे हैं-
जीजा : हाँ तेरी दीदी मुझे उठाकर ले गई थी इसलिए तो आज तक भुगत रहा हूँ नौकर बनकर रह गया हूँ-
साला: ऐसी चुड़ेल आज तक पैदा नही हुई है कि मुझे कोई उठाकर ले जाए मै खुद ही उठाकर ले आउंगा मै नौकर बनकर नही रहूंगा-
जीजा : तेरा बहन चुड़ेल है जो तुम कह रहे हो मै तो लड़की समझकर शादी किया था इसलिए मुझे इतना सताती है-
साला: मै अपने दीदी के बारे में थोड़े ही कह रहा हूँ मै तो मुझे उठाने वाली लड़की के बारे में कह रहा हूँ-
जीजा : देखूंगा जब तेरा शादी होगा तो कितना मार खाओगे...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG JOKE KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
तारो से तार जुड़ल अपनों से बात गुरु अईबे की नहीं...शिव भजन गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शिव चर्चा भजन सुना रही हैं:
तारो से तार जुड़ल अपनों से बात गुरु अईबे की नहीं-
हमरो संकटीया में कोई ना सहारा गुरु आईबे की नहीं-
हमरो ऊपर दया करिहा हम शिव के ऊपर माया-
हमरो पापा पर दया करिहा मामी पर माया-
हमर भईया पर करिहा काकी पर माया-
हमरो संकटीया में कोई ना सहारा गुरु अईबे की नहीं...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय-
छोटे साजन लोरा रे येहली चमेली राजा-
बड़े साजन लोरा रे लेखा कमाय-
राजा साजन रे बड़े साजन लोरले लेखा कमाय-
कौन डोरा लुटय रे येहली चमेली राजा साजन रे-
कोन पाहर राजा येहली चमेली राजा...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
खनन माफियाओं ने पत्रकारों पर हमला किया, रिपोर्ट के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं...
ग्राम-आंवडाजरी, थाना-भुबन, जिला-ढेंकानल (उड़ीसा) से विश्वनाथ पात्रा बता रहे हैं कि गाँव के अंतर्गत लगभग 200 एकड़ आदिवासियों के जमीन पर कुछ पत्थर माफियाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर पत्थर खनन कर करोडो रुपयों का व्यापार किया जा रहा है, जिसके बारे में संजय कुमार नायक और गौतम पात्रा कवरेज करने खनन क्षेत्र में पहुचे तो उन पर पत्थर माफियाओं द्वारा हमला किया गया, जिसके लिए उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आरोपियों पर कार्यवाही हो सके: IIC@9777520073, SP@9437106171. विश्वनाथ पात्रा@9439476185.
