पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों की समस्या थी जिसके कारण घर छोड़ना पड़ा...
थाना-पखानजूर, जिला-कांकेर बस्तर (छत्तीसगढ़) जेपीराम दूग्गा जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सलीयों की समस्या थी जिसके कारण इन्हे घर छोड़ना पड़ा|नक्सलियों ने इन्हे बहुत परेशान किया और मारने के लिए जंगल ले गए इन्होंने किसी तरह अपने आप को बचाकर जंगल से भाग आए|गाँव से इनके खेत,मवेसी, घर सबकुछ छूट गया|इनका कहना है की इन्हे भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले|इन्हे पुलिस विभाग मे नौकरी मिली है और इसके अलावा अब तक कोई सुविधा नहीं मिला है|कृपया इनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|संपर्क नंबर@9406057518.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
हैंडपंप खराब होने से लोग झरना से पानी लाते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-नीचेपटेलपारा, पंचायत-काटाकांदा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भारत मंडावी जी बता रहे हैं कि उनके गाँव मे पानी की बहुत समस्या है| वहाँ के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, हैंडपंप हैं पर कुछ दिनों से खराब है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर से बात कर के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें:सीईओ@9406166884, वार्डपंच@9301019818.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय से छत्तीसगढ़ छोड़कर जमीन के लिए आंध्रप्रदेश आयें...
ग्राम-तेल्लापल्ली एर्रगोडा, पंचायत-रामवरम, ब्लाक-वेलेरूपाडू, जिला-वेस्ट गोदावरी(आंध्रप्रदेश) से बिरदु उन्गाराम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में ग्राम-तेवरसी पटेल पारा ,पंचायत-कुकानार,ब्लाक-चिन्द्गड़,जिला-बस्तर से सलवा जुडूम संगठन से पहले ज़मीन के लिए आये थे| गाँव में बिजिली और पानी की सुविधा नहीं है, 15 घर की बस्ती है, वहाँ के लोगों को 5 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| गाँव में पानी की दिक्कत बहुत ही है, और न ही उन्हे जमीन को पट्टा मिला| इसके लिए उन्होंने सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की जमीन का पट्टा और पानी का समस्या को दूर किया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7893696837.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: AP DISPLACED GODAVARI IDP VELERUPADU VICTIMS REGISTER WEST
सीजी नेट को धन्यवाद दे रहे हैं...
ग्राम-लुंगरपुर राजस्थान से प्रकाश मेहरा जी सीजी नेट पर श्रोताओं को बधाई देते हए कह रहे हैं कि सीजी नेट के कार्यकर्ताओं व श्रोताओं द्वारा बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी जा रही है|इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए नाटक, कहानी, कविता, गीत समस्या का समाधान सुनने सीखने को मिलता है| इनका आगे कहना है यह श्रोताओं के लिए बहुत ही अच्छा माध्यम है इसमे इनको बहुत सी जानकारियाँ मिलती है|सीजी नेट की यूं ही कामयाबी बढ़ते रहे| अधिक जानकारी के संपर्क नंबर@8003475825.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: LUNGRPUR RAJSTHAN PERSNAL PRAKASH MEHRA THOUGHT
कोरलपुनगा कोड़ता हे होये दादा रे...गोंडि गीत
ग्राम पंचायत चमरुपारा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन गावड़े जी व उनके साथियों के द्वारा गीत प्रस्तुत किया जा रहा है:
है तो अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
कोरलपुनगा कोड़ता हे होये दादा रे,कोरलपुनगा कोड़ता हे होये दादा-
ये भासे सेवा गुइया कोए दादा ले,ये भासे सेवा गुइया कोए दादा ले-
मुठते मुठते कुटतलबा ये दादा ले,मुठते मुठते कुटतलबा ये दादा ले-
किनाडा किंडपा होई दादा ले,किनाडा किंडपा होई दादा ले-
बड़सा मेटा तिहारो होय दादा ले,बड़सा मेटा तिहारो होय दादा ले-
तितल लोए ती ये दादा ले,तितल लोए ती ये दादा ले-
लंता ऊँठा लुनालुए ये दादा ले, लंता ऊँठा लुनालुए ये दादा ले...
