Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में हेंडपंप लग गया...
ग्राम-धरिहा, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र प्रसाद बता रहा है सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद समस्या का समाधान हो गया| हेण्डपंप की समस्या को लेकर कई बार PHE विभाग एंव सरपंच सचिव को दिया गया था| लेकिन कोई कार्यवाही नही किए थे जिसे सीजीनेट स्वर सन्देश कर समस्या से संबधित अधिकारियों से अधिक-अधिक से बात करके हेंडपंप लगवाने में मदद किये इसलिए सभी अधिकारियों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है.
Posted on: Sep 29, 2019. Tags: RAJENDRA PRASAD BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देवी भजन : दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता...
ग्राम-पडवी, पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से रमेश प्रसाद यादव एक देवी भजन सुना रहे हैं:
दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता-
सबकी झोली भर देती माँ मनवांछित फल पाता-
बड़ी शक्ति की माता रानी महिमा अपरम पार है-
कष्ट मिटाया भक्तो का मेरी मईयां बारम्बार है-
जन-जन आदि देख लो भईया मईयां का गुन गाता-
सबकी झोली भर देती माँ मनवांछित फल पाता-
दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता...
Posted on: Sep 29, 2019. Tags: RAMESH PRASAD YADAV REWA MP SONG SONG VICTIMS REGISTER
बता रहे है भूमि पट्टा के लिए दिए आवेदन कोई कार्यवाही नही...कृपया मदद करे-
ग्राम-मामिला गूडेम, पंचायत-चापराला पल्ली, तहसील-मिलाकला पल्ली, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से मडावी अड़मा जमीन पट्टा समस्या के बारे में बता रहे हैं| 5 एकड़ जमीन पर कार्य कर रहे है| लेकिन अभी तक तेलंगाना सरकार जमीन का पट्टा नहीं दिला रहे है, इस समस्या को कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कार्यवाही कर रहे है| इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8374033228. संपर्क@9963600274.
Posted on: Sep 29, 2019. Tags: PODIYAM NARENDRA KUMAR TELANGANA PROBLEM
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi language : 29th Sept 2019...
Today Nagamani and muchika sanjeeth is presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 29, 2019. Tags: ADIVASI BULTOO RADIO ANDHRA PRADESH
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा...देवी गीत-
ग्राम-कोडार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल नवरात्रि की पावन अवसर पर एक देवी गीत सुना रहे हैं:
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा-
गूंथौ हो मालिन माई बर फूल गजरा-
कौने माई बर अजरा-गजरा कौने माई बर हार-
कौने माई बर माथे पर मटुकिया सोला हो सिंगार-
बड़े माई बर अजरा-गजरा, मंझली माई बर हार-
छोटे माई बर माथे पर मटुकिया सोला हो सिंगार-
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा-
गूंथौ हो मालिन माई बर फूल गजरा...
