अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गयी हूँ, पर मेरा पेंशन नहीं मिल रहा: भदिया बाई, बैगा महिला...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-करंगरा, पंचायत-धनोली, जनपद-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव की एक आदिवासी महिला भदिया बाई है वह बता रही है कि वह वार्ड क्रमांक 20 में रहती है और उनको पेंशन नही मिल रही है, इस समस्या को लेकर 4-5 बार सरपंच सचिव को बोल चुकी है वे कहते है कि मिल जायेगा लेकिन अभी तक नही मिला है, अब वे बोल-बोल के थक चुकी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे मदद हो सके C.E.O. गौरेला@8889849303, सचिव@9516492161, भदिया बाई के पड़ोसी दिनेश बैगा@9111355395.
Posted on: May 24, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
शौचालय बने नहीं जो बने हैं उपयोग करने योग्य नहीं कृपया अधिकारियों से जांच करने की मांग करें...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयग़ढ, जिला-पन्ना, (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी पड़ोसी जिले छतरपुर में बने शौचालय के सम्बन्ध में बता रहे है कि पिछले दिनों रेडियों समाचार छतरपुर द्वारा प्रादेशिक समाचार द्वारा सुना छतरपुर जिले में स्व्च्छता अभियान के तहत जिले में बेहतर कार्य किया गया है जिले की बारिगढ ब्लॉक, छतरपुर ब्लॉक की सभी पंचायतो में शौचालय बनवाए गए है तथा हितग्राहियों को 12000, हजार रुपए राशि प्रदान की गई है, लेकिन वास्तिवकता यह है अभी तक शौचालय बने ही नही है, बने भी है तो इस्तेमाल योग्य नही है, शौचालय बने है या मंदिर इसकी जाँच होनी चाहिए | कलेक्टर@07682241500, C.E.O.@07687251251,बारिगढ C.E.O@8224092199. साधु@7477289078.
Posted on: May 23, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो गाँव मोर, गोंडवाना के मूल निवासी जागो रे...जागृति गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सीजीनेट के बारे में बता रहे है कि क्या क्या आप सन्देश के रूप में रिकॉर्ड कर सकते है, अंत में एक जागृति गीत भी सुना रहे है:
जागो जागो रे, गोंडवाना के राज़ करो जागो-
जागो जागो रे, मोर गोंडवाना के राज़ करो जागो जी-
आवत है उद्योगपति, छोड़ के झन भागो रे-
जागो जागो रे मोर, गोंडवाना के मूल निवासी जागो रे-
जागो जागो गाँव मोर, गोंडवाना के मूल निवासी जागो रे...
Posted on: May 22, 2017. Tags: Kailash Singh Poya
आओ रे आवो रे ये मेरे देवता गोंडवाना के देव...गोडवाना गीत
ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
आओ रे आवो रे ये मेरे देवता गोंडवाना के देव-
जागो रे जागो मेरे देवता खबर हमारी लेव-
साल साज के बड़े देवता सुमिरो दुनिया बनावन हार-
देव धरम के देव दान गुरु-गुरु सुमिरो कोय धरम चलाये-
सिंगार बीत के शम्भु के सुमिरो कोया वंश चलाये-
काली कंकाली दाई के सुमिरो संकट हो जा सहाय...
Posted on: May 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आरती हो रही रे बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराए...गोंडवाना भक्ति गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
आरती हो रही रे बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराए-
सुमरनी हो रही रे बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराए-
कोन माढावे तोर ठाना कौन पूजन हारे-
कोन करत है तोर सुमरनी कोन गुण गावे-
साज मडा तेरो ठाना कोयतोर पूजन हार-
लिंगो करत है तोरी आरती कोयतोर पूजन हार...

