पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से घर छोड़कर भागे हैं, यहाँ मजदूरी करके जीवन चला रहे हैं...
ग्राम कुतुल, ब्लॉक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकदेव वड़दा बता रहें है पिता का नाम महरूराम वडदा, माता का नाम राजे बाई, वे 2005 में नारायणपुर आये और यही बस गये। यहाँ आने के वजह से गाँव में पिताजी को नक्सली लोग मारने वाले थे इसलिए डर करण भाग कर आ गये और यहां आकर घर बनाने के लिए जमीन खरीद लिए हैं और परिवार के 6 सदस्यों के साथ मजदूरी करके जीवन गुजार रहे हैं| सुकदेव वडदा एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं| जबकि ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की कोई भी दैनिक रोजगार मिल जाए जिससे अपना परिवार का पालन पोषण कर करें| सम्पर्क नम्बर@9977741285. (181530)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर भागे अभी बीजापुर में हैं, यहाँ नही मिल रही है कोई
ग्राम पंचायत-गुमारा, ब्लाक-नेमेड, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नु लेखन जी बता रहें है 4 परिवार है अपने गांव में रहने की कोशिश किए लेकिन पुलिस वाले ने नक्सली है करके आरोप लगाते थे SP ने बोला नौकरी मिलेगा करके उनको सलाह दिए लेकिन उनको अभी तक नौकरी नहीं मिली| दोबारा अपने गांव में जाने से उन्हें मार देंगे और उन लोग मारने की कोशिश कर रहे हैं| उनके बड़े भैया ने उन्हें बताते हैं उन्हें गांव जाने से खतरा है इसलिए उन्होंने नक्सलियों के डर से अपने गांव छोड़कर वर्तमान में बीजापुर जेलवाडा में रहना पड़ रहा है और रहकर मजदूरी करके जीवन यापन कर रहें है| सम्पर्क नम्बर@9890681031. (183975)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BUJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली गाँव में आकर परेशान करते थे, इसलिए गाँव छोड़कर भागे हैं,
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार बता रहे हैं कि वे नक्सलियों के डर से अपने गाँव, घर छोड़कर परिवार के 5 साल से बीजापुर में रह रहे हैं| हमेशा वे मारने के धमकी देते थे, सरकार भी कोई सहायता नही कर रही है | वे मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं, वर्तमान की राशन उनके पुराने गाँव ग्राम-सगड़ापल्ली, ब्लाक-भोपालपट्टनम, से कार्ड बना है वहीँ से राशन लाते हैं और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद हो जिससे वे अपने परिवार चला सकें|
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी, जान बचाकर भागे हैं...
ग्राम-पदेडा, पंचायत-चेरपाल, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से उमेश बता रहे हैं कि उन्हें और उनके परिवार को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए वे अपने गाँव घर छोडके बीजापुर शिविर में आके बस गये हैं| यहाँ उन्हें सरकार किसी तरह का कोई मदद नही कर रहे हैं, यहाँ वे मजदूरी करके अपना जीवन गुजर रहे हैं| छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि नक्सल प्रभावित परिवार को दैनिक रोजगार और आर्थिक सहायता देने में मदद करें|
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: माता-पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिए, पट्टे भी जला दिये...
ग्राम-कुलानार, थाना-बेनुर,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोबराय बता रहे हैं कि उनके माता-पिता को नक्सलियों ने अकारण ही अब से 9 साल पहले जान से मार दिए हैं| जिससे वे अब अकेले हैं, उनके पास कोई रोजगार नही है सरकार अब तक कोई मदद नही कर रहा है इनके माता-पिता दोनों को घटना दिनांक 14/7/2011को पुनकी बाई पति रूपजी उम्र 42 साल, और पिता रूपजी कावडे पिता पंडाराम कावड़ें उम्र 55 वर्ष कुलानार में घर से बाहर ले जाकर रात्रि में जान से मार दिए |और जमीन के पट्टे भी जला दिये, गरीबी से परेशान ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें दैनिक मजदूरी के साथ सरकार के प्रावधान अनुसार नक्सल प्रभावित परिवार को सहायता दिलाने में मदद करें| सम्पर्क नम्बर@6260814019, कलेक्टर@75871 51099, SDM@94792 63731, SP@94791 94200. (184045)
