लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा...विरह गीत-

ग्राम-कोट्या, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक विरह गीत सुना रहे है:
लिखी लिखी पातिया, लिखी लिखी पातिया-
लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा-
महुहा कुचाई गईली आमा बौउराई गईली-
लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तय आ जाबे मैना उड़ते-उड़ते तय आ जाबे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
तय आ जाबे मैना उड़ते-उड़ते तय आ जाबे-
कुआँ पार में रे संगी साँझा के बेरा कुआँ पार में-
एक पेड़ आमा छतीस पेड़ जाम-
मधुबन के चीरईया बोलत राम-राम-
धान ला लूवे उड़ेला कनसी, सावन के मंदिर में सुनावे बनसी कुआँ पार में-
कुआँ पार में रे संगी साँझा के बेरा कुआँ पार में...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: CHHATTISGARHI MEWALAL DEWANGN SONG VICTIMS REGISTER

चम-चम बिजली चमके, काले-काले बदल छाया...सावन कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी वर्षा ऋतु पर एक कविता सुना रहे हैं :
चम-चम बिजली चमके काले-काले बादल छाया-
उमड़-घुमड़कर बादल गरजा, सुहानी वर्षा ऋतु आया-
मोतियाँ टपके पानी बनकर, टप-टपाकर धरती माँ को नहलाया-
हरित हुआ नवपल्लव से, विविध जीव जंतु जनम पाया-
दूल्हन जैसी कर नवश्रंगार सबके मन को पुलक कर निभाया-
चले किसान हल बैला लेकर, धरती माँ को खूब उकसाया...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से हमारे गाँव के स्कूल के हैंडपंप से खराब पानी निकल रहा है, आवेदन का कोई असर नही...

ग्राम-टुटही झरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबिलास, देवसाय, वीरसाय और शिवमंगल बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में एक हैंडपंप है, जिसमे 2 साल से खराब पानी निकल रहा है, बच्चे ढोडी से पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड जाते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन दिया, अधिकारी बन जायेगा बोलते है, लेकिन आज तक कोई कारवाही हो पाई है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप ठीक करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563074, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@8516970286.

Posted on: Aug 03, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT RAMVILAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

तोरे हिले झूले रेंगना, तोहे खुलेया मोर जवारा डोंगरी मा बैराग लेले...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है :
तोरे हिले झूले रेंगना, तोहे खुलेया मोर जवारा-
डोंगरी मा बैराग लेले-
हरदी रे मिर्चा के सीसी लमे-
रोय के कहाथो नई हडी लमे मोर जवारा-
तोरे हिले झूले रेंगना, तोहे खुलेया मोर जवारा-
डोंगरी मा बैराग लेले...

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »