हमारे गांव में 50 घर हैं, हैंडपंप में पानी नहीं आता है, कृपया मदद करें...

स्कूलपारा, ग्राम पंचयत-एरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर (छतीसगढ़) से सम्पतराम मौर्य बता रहे हैं कि हैंडपंप में पानी नहीं आता है। उनके गांव में 50 घर हैं, गर्मी के समय ग्रामीण काफी परेशान होते हैं। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर उनके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक संपर्क के लिए नंबर: सरपंच@7746075395, कलेक्टर@78458956694.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG ERMUR LOHANDIGUDA PROBLEM SAMPAT MORYA WATER

गांव के स्कूल में बाऊंड्री वाल नहीं बना है, कृपया मदद करें-

चमरू पोडियामी, ग्राम पंचायत-पारापुर, (ऊपरमुंडा) ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के स्कूल में बाऊंड्री वाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं और पौधे लगाते हैं तो पशु खा जाते हैं, इसलिये और हैंडपंप नही लगा हैं, बच्चें लोगों को पानी पिने के लिए दूर जाना पड़ता हैं, उन्होंने अपनी बात को ग्राम सुराज में रखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8103995172.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR BOUNDARY CG CHMARU PODIYAMI LOHANDIGUDA PROBLEM WALL

पारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर जल गया है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पांडूराम बघेल बता रहे हैं, उनके गांव के तोकापारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर जल गया हैं, वहाँ 41 घर का बस्ती है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, मोबाईल चार्ज नही कर पाते हैं, इसके लियें उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके ट्रांसफार्मर बनवाने में मदद करें: सरपंच@9301582085, संपर्क नंबर@7999616717.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICITY PANDURAM BAGHEL

हमारे गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ, कृपया मदद करे...

सुखराम कवासी, ग्राम पंचायत-पालानार डोंगरी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, उन्होंने सचिव सरपंच सौर ऊर्जा के लिए आवेदन दिया है| लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर सौर ऊर्जा लगवाने में मदद करें: सरपंच@6261877601, सचिव@7587204197, संपर्क नंबर@7647916778.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG SUKHRAM KAWASI WATER PROBLEM

हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, लोगों को सामान लाने ले जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना प

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की बहुत समस्या वहां के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं| 50 घर कि बस्ती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाति है| वहा गाड़ी भी नही चल पाती है| जो की रोड बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क नंबर@9424148842, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SOMARU

« View Newer Reports

View Older Reports »