किसान स्वर: आज हमने जल प्रबंधन के बारे में कुछ नहीं किया तो जल्द दिक्कत हो सकती है...

आज के समय में जिस प्रकार से जल स्तर घटता एवं प्रदूषित होता जा रहा है वह चिंता का विषय है, आज हमने जल प्रबंध के बारे में कुछ नहीं किया तो यह हमें शायद दक्षिण अफ्रीका से सिखना पड़ेगा जहां जल प्रबंध नहीं होने के कारण दिनों दिन जल संकट गहराता जा रहा है. बड़ी बड़ी कम्पनियों का ख़राब पानी नदियों में जाता है यह जीव जंतु एवं मानव जाति के लिए खतरा है| किसान भी आजकल ज्यादा पानी खपत वाली खेती कर रहा है, इस ओंर भी सोचने की जरुरत है. जल प्रबंध नाम मात्र रह गया है, हमें बारिस के पानी को सहेज कर रखने की जरुरत है और नदियों को प्रदूषित होने से भी बचाने के उपाय करने होंगे, नहीं तो सकंट हो सकता है.

Posted on: May 01, 2018. Tags: DHARMENDRA KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

हम सभी ने शौचालय निर्माण में एक साल पहले मजदूरी किया, पैसा अब तक नही मिला है...

गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से घनीराम बता रहे है हमारे यहाँ साल भर पहले शौचालय निर्माण का काम हुआ, जिसमे गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों ने मजदूरी का काम साथ ही मैंने भी काम किया परन्तु पैसा अभी तक नही दिया. इस सन्दर्भ में जब सरपंच सचिव को बोलते है तो गोल-गोल घुमा देते है,इस ओर ध्यान नही देते| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया मजदूरी कार्य का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन से बात कर मदद करे: सचिव@992692861, सहसचिव@8120806061, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. ग्रामीण@6263272324.

Posted on: May 01, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

नशा न करना, मान लो कहना, प्यारी भाई बहना, होगी बड़ी खराबी...नशा जागृति गीत

गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललिता एक नशा जागृत गीत सुना रही है:
नशा न करना, मान लों कहना, प्यारी भाई बहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, मान लो कहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा न करना मान लो कहना, जीते जी मर जाना-
होगी बड़ी खराबी...

Posted on: May 01, 2018. Tags: LALITA ODGI SONG VICTIMS REGISTER

सरकारी योजनायें का लाभ जिनको मिलना चाहिए उनको ना मिलकर अमीरों को मिल रहा है...

अमित साहू बता रहे है कि सरकार की योजनायें तो कई चल रही है, परन्तु जिनको लाभ मिलना चाहिए उनको ना मिलकर अमीरों को मिल रहा है| किसानों को फ़सल का दाम सही नही मिल रहा है, चना, तिवड़ा, अरहर पानी के भाव है, अक्सर किसानों को फसल बीमा का पैसा नही मिलता है, ना ही सूखा राहत का पैसा मिल रहा है, चन्द लोगो को केवल लाभ मिलता है, वास्तविक पीड़ित किसान को नहीं| ऐसे उदाहरण हैं कि सरकार द्वारा जिस व्यक्ति का 150 क्विंटल धान उपजता हो उसको महा ग़रीब मानते हुए 35 किलो राशन का चावल दे रही है और जिसके पास एक इंच जमीन नहीं, घर नहीं ऐसे व्यक्ति को केवल 7 किलो चावल, यह बड़ी दुःख की बात है|

Posted on: May 01, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

सुंदर-सुंदर प्यारी प्यारी, देखो इस धरती की क्यारी...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक कविता सुना रहे है:
सुंदर-सुंदर प्यारी प्यारी, देखो इस धरती की क्यारी-
किसी में उगता धान गेंहू, उसी की करो रखवारी-
किसी में उगता चना उड़द, कहीं उगता मूंगफली दाना-
आलू प्याज लहसून कांदा, धरती माता का सुंदर गहना-
कहीं कहीं मौसम्बी आम, अमरूद का बगीचा-
सेंव अंगूर कहीं कहीं, केला और पपीता-
गन्ना भुट्टा रक्सी का, धरती पर है भरमार...

Posted on: May 01, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »