Impact: All our broken hand pumps got repaired after report on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-कोको, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे हैं, ग्राम पंचायत कोको में जुलाई महीने में 3 हैण्डपंप खराब थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित विभाग में कई बार किया था, लेकिन समस्या का निराकरण नही हो पा रहा था, कोई भी अधिकारी बार बार बोलने पर भी नहीं सुन रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव बनाया तो वहां के तीनो हैण्डपंप बन चुके हैं, और अब लोगो को शुद्ध पानी की सुविधा हो गई है, वे खुश है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनकी मदद से हैण्डपंप बन गया है, सभी को धन्यवाद दे रहे हैं |सग्गन शाह मरकाम@8225989661

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: IMPACT MANDLA MP SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

ओरा पोर पोरा पुंगर...गोंडी हुलकी नृत्य गीत

ग्राम-बेट्यागावं, तहसील-पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलाबती वड्डे के साथ कुछ साथी गोंडी हुलकी नृत्य गीत सुना रहे है:
ओरा पोर पोरा पुंगर-
गुडरा पोरों राउड़ रा लेयोरिट-
लेयोर सांडे राऊड तेहट रा लेयोर-
ओरा पोर पोरा पुंगर-
सांडे राऊड तेहट राऊड सांडे तेहट रा लेयोरिट-
एरा पोर ओरा पोर पुंगर रा लेयोरिट...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER NEELABATI WADDE PAKHANJUR SONG

चला भईया चला दीदी सीजीनेट में चली वो...सीजीनेट गीत

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल सीजीनेट से सम्बंधित एक गीत सुना रहे हैं :
चला भईया चला दीदी सीजीनेट में चली वो-
उहाँ हमन ला सीखे बरे मिलथे नवा-नवा चीज-
चला भईया चला दीदी सीजीनेट में चली वो-
सुंदर-सुंदर गाना सुने बर मिलथे ओ भईया दीदी-
सीजीनेट में चली भईया सीजीनेट में चली वो-
चला भईया चला दीदी सीजीनेट में चली वो...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG CGNET DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मेरे लगाए गये पेड़ का फल मेरे आने वाले पीढ़ी के लोग और पशु-पक्षी खायेंगे...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) कन्हैयालाल पडियारी एक कहानी सुना रहे हैं;
एक राजा उसका नाम मानसिंह था वह बडा ही ज्ञानवान धर्मात्मा था, वह प्रतिदिन सभा से लौटने के बाद किसान के वेश में हाथ में कुदाल, फलदार पौधा और पानी के बाल्टी लेकर रोज सड़क के किनारे उन पौधों को लगाता और पौधे में पानी डालने के लिए जड़ के पास मेड भी बनाता था, एक दिन उनके यहाँ एक विदेशी आया, उसे वहां के राजा से मिलना था, पर वह दूसरे दिन मिलना है सोचकर किसी भोजनालय गृह में रुक गया वह शाम के समय अच्छे कपड़े पहन कर घूमने निकल गया, वह उस राजा के पास पहुंचा और बोला बाबा इस उमर में पौधा क्यों लगा रहे हैं, क्या इनका फल आप खा पाएंगे तो उसने जवाब दिया कि अब तक मै दूसरों के द्वारा लगाये गये पौधों के फल को खाते आ रहा हूँ, मेरे लगाए गये पेड़ का फल मेरे आने वाले पीढ़ी के लोग और पशु-पक्षी खायेंगे, विदेशी मन ही मन सोचता हुआ वापस आ गया, दूसरे दिन वह राज दरबार में गया और वह राजा को देखकर आश्चर्य हो गया और बोला मै आपको कही देखा हूँ, राजा ने कहा हाँ देखे होंगे, वह वहां इतना बोलकर चला गया और बाद में बिदेशी को पता चला कि राजा ही थे जो पौधे लगा रहे थे तब वह भी अपने देश में जाकर पौधा लगाने लगा...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

ए भगत सिंह तू जिन्दा है, हर एक लहू के कतरे में...आन्दोलन गीत-

रायपुर (छत्तीसगढ़) में सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के रिहाई के समर्थन में अलग-अलग प्रदेश से भिन्न-भिन्न जनसंगठनो के लोग एकजुट होकर धरना प्रदर्शन के दौरान एक गीत सुना रहे हैं :
ए भगत सिंह तू जिन्दा है, हर एक लहू के कतरे में-
हर एक लहू के कतरे में, हर इंकलाब के नारों में-
तू ने तो तब ही बोला था, ये आजादी नहीं धोखा है-
ये पूरी मुक्ति नहीं है यारों ये गोरों के संग सौदा है-
इस झूठे जश्न के रौनक में, फ़से हुए किसानों में, रोये हुए जवानो में...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BHAN SAHU CG RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »