दीपक के देवना बिना जगा अंधियार...सरगुजिया गीत
ग्राम-कोटेया, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
दीपक के देवना बिना जगा अंधियारा-
राम के भजन बिना डूबे संसारा-
दिया बिना बाती कैसे पानी बिना मीना-
गुरु के चरण बिना परहों अधिना-
राम जी ला पूछे रवना करे भोरे-
येही करन हवे धनुस काहे तोड़-
छोटे-छोटे तगा दिकर बड़े बड़े बाना...
Posted on: May 02, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGN SONG VICTIMS REGISTER
बीत गए रात होत बिहनिया, बुता काम ले लेवौ हरि नाम...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बीत गए रात होत बिहनिया, बुता काम ले लेवौ हरि नाम-
रोज कमावौ जुल-मिल खावौ माया बढ़त दोनों आप के-
खार में खेत नागर लेके मुड़ में धमेला गैती-
करथन खेत में बुता काम करथन खेत में बुता काम-
महतारी के दुलरवा राजा बाप के हिरालाल-
खार में खेत हन गांव में घर, जिंहा मिले वही काम...
Posted on: May 02, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
नारी तुम कितना महान, तेरा कैसे करूं बखान...नारी शक्ति पर गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप नारी शक्ति पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नारी तुम कितना महान, तेरा कैसे करूं बखान-
तेरे ही गोंद में खेले राम-कृष्ण-भगवान-
तेरा पद कितना महान, कैसे करूं बखान-
तुम श्रद्धा की मूरत हो, तुम प्रज्ञा की सूरत हो-
तुम ही निष्ठा कल्याणी, तुम ही देवी कात्यानी-
तेरी ममता जाने सकल जहान, तेरा कैसे करूं बखान-
नारी तुम कितना महान...
Posted on: May 01, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
रे सांवर के लेके आली रे एको रामा...करमा गीत
ग्राम-मचाठी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से राजकुमारी एक करमा गीत प्रस्तुत कर रही हैं, गीत करम देव को समर्पित है:
रे सांवर के लेके आली रे एको रामा-
केहू त गावे केहू त बजावे सांवर के आली रे केहू पाकी...
Posted on: May 01, 2018. Tags: MANRAJ TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना में उठा तूफ़ान, आज मचला है गोंड जवान...परिवर्तन गीत
ग्राम-बरपटिया, ब्लॉक- प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
गोंडवाना में उठा तूफ़ान, आज मचला है गोंड जवान-
मेहनत हमारी पूंजी तुम्हारी, नहीं चलेगी ये कल्ला बजारी-
ये लूटेरों की होगी पहचान रे, आज मचला है गोंड जवान-
पूंजी लूटी समझी लूटी अस्मत लूटा रे किस्मत लूटी-
हे रे बहुत किया हलकान रे आज मचला है गोंड किसान...
