पहले शौचालय की सुविधा नही थी, अब सरकार सुविधा दे रही है तो उपयोग करते हैं, कुछ नहीं करते...

ग्राम-कन्हारगाँव, पंचायत-विकासपल्ली, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव के सरपंच दारसू गावड़े और ग्राम निवासी 70 वर्षीय लिंगो दादा से गोंडी में चर्चा कर रहे हैं. गाँव के सरपंच बता रहे हैं कि हमने पंचायत द्वारा स्वीकृत 52 शौचालय का निर्माण पंचायत स्तर पर करा दिया है, लेकिन कुछ लोग उपयोग करते हैं और कुछ नही करते, जिसका जवाब हितग्राही ही दे सकते हैं, वहीँ लिंगो दादा जो 2वर्ष से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं, उनका कहना है, कि हम आदिवासी समाज से हैं, पहले शौच की सुविधा नही थी, तो जंगल जाते थे, लेकिन सरकार अब सुविधा दे रही है तो उपयोग करते हैं, इस तरह वे दूसरो को भी प्रेरित करते हैं |

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KANKER KOELIBEDA MOHAN YADAV SONG STORY TOILET VICTIMS REGISTER

अरपा पयरि के धाम महानदी है अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सपना एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
अरपा पयरि के धाम, महानदी है अपार-
इंद्रावती हा पखारे तोर पईयां, महूं पांव परो तोर भुईयां-
जय हो, जय हो छत्तीसगढ़ मईयां-
सोहे बिंदिया सही, घाटे डोंगरी पहार-
चंदा सुरुज बने तोर नयना-
सोनहा धान के अंग लुगरा हरियर है रंग-
तोर बोली हवै सुघर मैना, अचरा तोर डोलावै पुरवाईया...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG CHHATISGARHI RAIGARH SAPNA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : टीबी बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हमें टीबी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसे क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है, जो व्यक्ति टीबी बीमारी से ग्रषित हो, वे अडूसा के फूलो का चूर्ण 10 ग्राम और मिश्री 10 ग्राम दोनो को मिलाकर एक गिलास दूध में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें, लगातार 6 माह तक सेवन करने से आराम मिल सकता है, अडूसा के पत्ते का प्रयोग खांसी में भी किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA TB VICTIMS REGISTER

Impact: Hand pump broken from 3 months got repaired after CGnet report...

ग्राम पंचायत-नवगोई, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद नाई बता रहे हैं, गांव में 3 महीने से हैण्डपंप खराब था, ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर बन जाएगा, बन जाएगा बोलकर बेवकूफ बनाते थे और बेकार में घुमाते थे, PHE विभाग में आवेदन देने पर डेट देकर टाल देते थे, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, जिसके 1 माह बाद हैण्डपंप बन गया है, जिसमे करीब 40 घर का गुजारा होता है जिनको उसके पहले दूर से पानी लाना पड़ रहा था और वे परेशान थे, अब हैंडपंप बन जाने से वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल कराने में मदद की |रामप्रसाद नाई@8745003579

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT ODGI RAMPRASAD NAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जाति वाति लेया येलो जाति वाति लेया...गोंडी विवाह गीत

ग्राम पंचायत-उलिया, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बसंती तिमा, सुमित्रा तिमा और सुनीता गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला-
जाति वाति लेया येलो जाति वाति लेया – तानार ओना जोड़ी येलो-
हानाल पीसना जोड़ी येलो-
जुम्गा नगर गर्गा मरा-
अदिंग बुदिग लेयिह लेयोर-
दायना बेरा संगने वायने बेरा पंगने
बुमेर मुंडा सगा येलो –
दायना बेरा संगने वायने बेरा पंगने...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA MARRIAGE SAPNA WATTI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »