Impact: Electricity got restored in village after recording message on CGnet...

ग्राम पंचायत-बिलासपुर, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गाँव में विगत 12 दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब था जिससे गाँव के लोगों, किसान सभी बहुत परेशान थे जिसकी शिकायत उन्होंने की लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही थी, तब उन्होंने परेशान होकर सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, जिसके 3 दिन बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया, जिससे सभी गाँव के लोग, किसान बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनके प्रयासों से गाँव का ट्रांसफार्मर बन गया उनको को धन्यवाद दे रहे हैं | प्रकाश गुप्ता@9669566123.

Posted on: May 02, 2018. Tags: ELECTRICITY PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

इसी जनम में, इस जीवन में, हमको तुमको मान मिलेगा...कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फपुर (बिहार) से रवि वर्मा केदारनाथ अग्रवाल की रचित एक कविता सुना रहे हैं :
इसी जनम में, इस जीवन में, हमको तुमको मान मिलेगा-
गीतों की खेती करने को, पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा-
क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा, हमको तुमको प्रान मिलेगा-
फूलों की खेती करने को, पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा-
दीप बुझे हैं जिन आँखों के, उन आँखों को ज्ञान मिलेगा-
विद्या की खेती करने को, पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा-
मैं कहता हूँ, फिर कहता हूँ, हमको तुमको प्राण मिलेगा-
मोरों-सा नर्तन करने को, पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...

Posted on: May 02, 2018. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

हिले ना झूले खोपा मडवा में मारे धका हिले ना झूले खोंपा...डोमकच गीत

ग्राम-कोटेया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
हिले ना झूले खोपा मडवा में मारे धका हिले ना झूले खोंपा-
मडवा में मारे धका छुटले तिरिया गे नई हरे धाका मार-
चले तिरियागे नई धरे धाका मारल-
तोला मोला दुनो झन ला कोनों नई बलाले होले-
हाथ में हाथकड़ी लागे फिर से मुस्किले सोना-
फिरे से मुस्किले सोना, फिरे से मुस्किले...

Posted on: May 02, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGN SONG VICTIMS REGISTER

राम बर रामायण लाने लछुमन बर पतरा...सुगा गीत

ग्राम-केनापारा, पंचायत-लांजित, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन्हारो बाई एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
राम बार रामायन लाने लक्षुमन बर पतरा-
सीता जी बर लुगा लेहे, अची धरे अचरा ला-
रमे हो सुगा, अची धरे आचार ला-
अची धरे आचार ला-
घाड़ा घडईता मुहड़ा सकेता भाभी कर पेट भतीजा गढ़ी दे-
रमेहो हो सुगा भाभी कर पेट भतीजा गढ़ी दे...

Posted on: May 02, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Hand pump was broken for 6 months, got repaired after CGnet report...

बस्ती पश्चिमपारा, ग्राम-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवराज पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव का हैंडपंप 6 महीने से खराब था और गाँव के सभी लोग परेशान थे कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिया था लेकिन इस ओंर किसी ने ध्यान नही दिया था | फिर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के 13 दिन बाद हैंडपंप बन गया है, अब गाँव के लोगो को पीने के पानी की समस्या का हल हो गया, अब दूर से पानी नहीं लाना पड़ता तो ग्रामीण खुश है. इस समस्या का समाधान करने में मदद करने वाले अधिकारियों को और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:देवराज पटेल @9753980375.

Posted on: May 02, 2018. Tags: DEVRAJ PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »