बाबा लेले चलिहा हमरो अपन नगरी...भजन

ग्राम-कुदरगढ़ चपदा, ब्लाक-कोड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रीमति देवी और भानुमती साहू एक भजन सुना रहे हैं :
बाबा लेले चलिहा हमरो अपन नगरी-
तोहरे नगरिया बाबा गंगा जी बहे हैं-
जलवा भर के चढाईब तोम्हार नगरी-
लेले चलिहा हमरो अपन नगरी-
हमारा बड़ा नीक लागे ला तोम्हार नगरी-
तोहरे नगरिया बाबा मंदिर बने हैं...

Posted on: May 04, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ तीन वर्षो में कुछ ही दिन बिजली चला, शिकायत करने पर 2 दिन चालू किया, अब बंद है, ...कृपया मदद क

बाह पानी, भलिन दादर ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है, गाँव के बाह पानी, भलिन दादर में बिजली की कोई सुविधा नही है. खम्बे लगे 2-3 साल हो गयें, परन्तु इतने दिनों में मुश्किल से सप्ताह भर बिजली जली है| सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया तब लाइनमेन ने आकर चालू किया था पर वह भी मात्र 2 दिन बिजली चली, फ़िर बंद हो गई. हम ग्रामीणों की मांग है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू की जाय, जब आस पास सभी गाँव में बिजली है तो हमारे यहाँ क्यों नही| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील है, कृपया बिजली चालू करवाने में मदद करे. विद्युत् विभाग@9407703899.माणिकपुरी@9407958035.

Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

पिछली जुलाई में मनरेगा में 36 दिन काम किया, पैसा अब तक नही दिया, कृपया मदद करें...

ग्राम-इन्दरपुर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे है मनरेगा में मेरी पत्नी चन्द्रवती ने जुलाई 2017 में 36 दिनों तक काम किया और भी गाँव के लोगो ने काम किया, जनपद वालो ने बोला बैंक में चेक करो, बैंक में चेक किया तो पैसा किसी दूसरे के खाते में डाल दिया है, बैंक वाले बोला उसके खाते से निकलवा लो, वह व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी कर रहा है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया पैसा दिलवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,
सहसचिव@9669729148, संपर्क@7440474685.

Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER

जगमग-जगमग ज्योति जली है, गणेश जी की आरती होने लगी है...वंदना गीत

ग्राम-चबदा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कल्पना साहू गणेश वंदना गीत सुना रहे है:
जगमग-जगमग, ज्योति जली है, गणेश जी की आरती होने लगी है-
जगमग-जगमग, ज्योति जली है, शंकर जी की आरती होने लगी है...

Posted on: May 03, 2018. Tags: KALPANA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: साइटिका के घरेलू नुस्ख़े...

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेरी, (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकान्त शर्मा आज साइटिका के घरेलू नुस्ख़े बता रहे है, एक गिलास दूध और एक कप पानी को किसी बर्तन में डाल दे, लहसुन की कलिया 8-10 छिलकर डाल दे, और इतना उबाले की आधा रह जाये| उसे उतार कर ठंडा होने पर सेवन करे. लहसुन की कली को चबा चबा कर खा ले.
यह प्रयोग लगातार 20 दिनों तक करे| साइटिका में लाभ मिलेगा.
चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.

Posted on: May 03, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »