हमला ज्ञान दे दे गणपति लागत हन पैयां तोर ज्ञान दे दे...गणेश वंदना गीत

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गणेश वंदना गीत सुना रहे हैं:
हमला ज्ञान दे दे गजानन गावत हम गुण तोर ज्ञान दे दे-
हमला ज्ञान दे दे गणपति लागत हम पैयां तोर ज्ञान दे दे-
शुभ-लाभ के बापा रिद्धि-सिद्धि के गोसैयाँ-
देवी गौरी के दुलरवा कार्तिक के छोटे भैया-
एक दन्त दयावंत चार भुजा धारी-
माथे सिंदूर सोहे मूस की सवारी-
अन्धन को आँख देत कोढ़ीन को काया-
बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: DINDORI MP RELIGIOUS SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कुछ महिलाओ को शारीरिक कमी या कमजोरी के कारण संतान नही होता, तो वे एक चम्मच असगन का चूर्ण और एक चम्मच देशी घी दोनों को मिश्री मिले दूध के साथ मासिक धर्म के छठवे दिन से पूरे माह सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन दिन में एक बार सुबह खाली पेट करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ, मोर सोन चिरैया...छत्तीसगढ़ी गीत-

परसी, गाम-पचराही, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ-
नही बांचे ओ मोर सोन चिरैया-
राती मोर आथे गा आँखों मा पानी-
कारी हे चेहरा फुलवासी लागे ओ-
कजरेरी नयना चंदा कस लागे वो-
चंदा कस लागे ओ मोर सोन चिरैया, राति मोर आथे गा आखों माँ पानी...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: BABULAL NETI BODLA CG CHHATTISGARHI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास में मज़दूरी का पैसा अधिकारी निकाल लेते हैं, हितग्राही को पैसा नहीं दिया जाता...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्य शासन के द्वारा ग्राम पंचायत में 1 लाख बीस हजार और 15 हजार रूपये मजदूरी का, जिसमे से मजदूरी का पैसा ग्राम रोजगार सहायक सचिव पर वर्तमान सचिव द्वारा मस्टररोल लगाकर निकाल लिए जाते हैं| किसी भी हितग्राही को उनके मजदूरी का भुगतान नही होता जिससे वे बहुत परेशान रहते हैं, नगर पंचायतों को सामग्री घर बैठे मिल जाता है,लेकिन वहीँ ग्राम पंचायत को लगभग 15 हजार रूपये भाड़े में चला जाता है | कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9425093142, कमिश्नर@07582224400, साधू सिंह@8719095669.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: HOUSING MP PANNA SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

ऐची चिलुड़ी चिलुड येल...गोंडी शादी गीत

ग्राम-मर्काछुवा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राधा कचलाम के साथ (गोटुल नाम) झेलकार एक गोंडी शादी गीत सुना रहे है:
ऐची चिलुड़ी चिलुड येलो-
पो पोनाड़े येलो चिलुड़े-
ऐची चिलुड़ी चिलुड येलो-
पो पोनाड़े येलो चिलुड़े-
रेला रे रे ला रेला रे रे ला-
ये जाला कतलामी रायोर बाई-
रेला रे रे ला रेला रे रे ला...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG GONDI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR RADHA KACHLAM SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »