वनांचल स्वर : स्वास की बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, पोस्ट-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आज हमें श्वास की बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, जिन लोग को स्वास लेने में दिक्कत होती है, खासी आती है, लार गिरते हैं वे जिमीकंद को धोकर काट कर सुखा ले, उसके बाद उसे कूट ले और सोठ, अदरक, काली मिर्च, लौंग, सभी को घी में भून ले और सभी को पुराने गुड के सांथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना ले और सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करे इससे स्वास की बीमारी में आराम मिल सकता है, दवा उम्र के अनुसार छोटा या बड़ा लेना है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं: वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: May 04, 2018. Tags: BHAGAT RAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

4 साल से हमारे गाँव का स्कूल भवन अधूरा पड़ा है, अधिकारी लोग बस देख कर चले जाते है...

सेमरखाड़, ग्राम-भवरखों, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनमोहन कुर्रे बता रहे है, स्कूल भवन का निर्माण कार्य 4 पहले चालू किया था अधूरा पड़ा है, दरवाजे खिड़कियाँ, प्लास्टर अभी तक नही लगे है. यहाँ पर लगभग 24-25 बच्चें पढाई करते है, इस समस्या की शिकायत कई बार की गई है|C.E.O, B.E.O भी स्थति से अवगत है आकर देख लिये है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्य प्रगति पर नही है|इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है कृपया अधिकारियों के इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9926443377. अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण@9977005408.

Posted on: May 04, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

लोगो के पास रहने के लिए झोपड़ा नही, पर कितने बिल्डिंग खंडहर हो रहे...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे है:
लोगो के पास रहने के लिए, झोपड़ा नही, पर कितने बिल्डिंग, खंडहर हो रहे-
लोगो को खाने को नही मिल रहा, पर कितना खाना कूड़े में, फेक दिया जाता-
लोगो को पीने को पानी नही मिल रहा, पर कितना पानी गटर नाली में बहाया जाता है-
लोगो को पहनने को कपड़ा नही मिलता, पर कितने कपड़े कूड़े दान में फेका जाता है-
धनवान मौज मस्ती कर रहा है, पर निर्धन मन अफ़सोस कर रह जाता है-
इन पर शासन का ध्यान, क्यों नही जाता...

Posted on: May 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYAARI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got due support for toilet construction after reporting on CGnet Swara...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंतुराम बता रहे हैं कि उनके पिता के नाम से शौचालय निर्माण स्वीकृति हुआ था, जिसका सात हजार रूपया बहुत समय से नही मिल पा रहा था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी, तब उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराया, जिसके 15 दिन बाद सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पैसा मिल गया है अब वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो, संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से शौचालय निर्माण का पैसा मिल गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: May 04, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

चांदी के मुंदरी चिनहारी करी ले मै हा रहथो दुरुज में चिनहारी कारी ले...सरगुजिया गीत

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
चांदी के मुंदरी चिनहारी करी ले-
मै हा रहथो दुरुज में चिनहारी कारी ले, मोर झुल तरी-
मोर झुल सरी गे दाई झिन गाड़ी सेमर फुल गे-
सेमर फुल गे अगास मानी टेडको घड़ी नरवा मा-
नरवा मा अघुल देबे ओ-
पीपर पाना डोलत नई ये-
पिया होगे टुरी बोलत नई आय मोर झूल तरी...

Posted on: May 04, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »