मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे...गोंडवाना सेवा गीत -

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिंह एक गोंडवाना सेवा गीत सुना रहे है :
मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे-
जब जब देख ले से, सेवा में मेवा है-
जय सेवा मन्त्र ले तन मन जागे-
दुख दर्द में टोना जादू छोड़ भागे-
निति नियम रे निति मेवा रे, मन तोर बड़ा देव है-
जप ले जय सेवा रे, तन में तोरा बड़ा देव है-
जप ले जप ले, सेवा में मेवा रे-
मेहनत करके मीठा फल खावे,
भगवन के चक्कर में भूखा मर जावे रे...

Posted on: May 29, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

सगा सोयरा सुमिरन करे फाड़ा पेड़ दरिदियान...गोंडवाना भक्ति गीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सगा सोयरा सुमिरन करे फाड़ा पेन दरिदियान-
कारज सकल पूरण होय मिले शक्ति समान-
परम शक्ति ध्यान धरी-
सिद्ध शक्ति सेवा तेहि के कारज सकल प्रभु-
सिद्ध करे फड़ा पेन...

Posted on: May 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के तीनों हैण्डपम्प ख़राब, नदी का पानी पीते हैं, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिया यात्रा आज आमाटोला ग्राम-ताड़पतरा, पंचायत आमानारा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची हैं वहां आशा सिंह नेटी के साथ में गाँव की ललिता बाई है जो बता रही है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है जिसके कारण इनके गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नदी का पानी लाकर पीते है | गाँव में 87 मकान है इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है वो भी खराब पड़े है | उनको सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो आज बनेगा कल बनेगा एसा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं और इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों की मदद करें: सरपंच@9209997192, सचिव@9406114272.

Posted on: May 25, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our handpump got repaired, We now getting water, Very happy...

अभी हमारे गाँव में बहुत अच्छा पानी आ रहा है कल हमारा नलकूप बन गया है हम सभी गाँव वाले बहुत ही खुश हैं और सभी अधिकारी और खासतौर पर सीजीनेट के सुनने वाले उन सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस भीषण गर्मी में हम आदिवासी ग्रामवासियों की मदद की कह रहे हैं ग्राम-देवरी, पोस्ट व थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में नलकूप ख़राब था और पानी नहीं आ रहा था तो इन्होने में 14-04-2017 को इस समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से इनके गाँव का नलकूप 23-05-2017 को ठीक कर दिया गया है. पोया@9644545195

Posted on: May 24, 2017. Tags: HANDPUMP KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER WATER

हाय रे हा हाय, जिन्दगी है दिना चारी...जशपुरी करमा गीत -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जशपुरी करमा गीत सुना रहे है :
हाय रे हा हाय, जिन्दगी है दिना चारी-
ले दरा गोरा संगी जाई, जिन्दगी है दिना चारी-
जियत भर खाये वो काम आये भैया-
फुट ह तरी संगी जाए, जिन्दगी है दिना चारी-
छुट जाई घर दुरा, छुट जाई नाती पोती...

Posted on: May 24, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »