लगन माझी और फिरोज मिजवार दादी और नाती पर चुटकुला...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी चुटकुला सुना रहे हैं :
लगन माझी और फिरोज मिजवार दोनों घर में खाट पर बैठे थे| दोनों में दादी नाती का रिश्ता था| मिजवार की पत्नी दीवार के किनारे से दोनों की बाते सुन रही थी| मिजवार ने दादी से पूछा रावन ने सीता का कैसे हरण किया| दादी बोली रहने दे बेटा| जिस पर मिजवार जिद करने लगा| तब दादी ने कहा बताती हूँ, और उठकर बंसी की हांथ पकड़कर खीचने लगी, जिस पर वह चिल्लाने लगी और बोली क्या कर रही हो दादी| उसने कहा बताने को बोले तो बता रही हूँ| इसमे मेरा क्या दोष है|
Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG CHUTKULA RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारी भूमि कोयला खनन कंपनी में चला गया है, मुवावजा नहीं मिला, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं| उनके इलाके में कई कोयला कंपनिया स्थापित की गई हैं| जिसके द्वारा कोयला खनन किया जा रहा है| उसमे अंबुजा सीमेंट कंपनी भी शामिल है| जो एक वर्ष से खनन कार्य करा रहा है| उस खनन कंपनी द्वारा जिन किसानो की भूमि लिया गया है| जो किसान प्रभावित हैं| उनको मुवावजा आधा अधूरा दिया गया है| बाकी का मुवावजा जो 85 करोड़ है| तहसील घरघोड़ा में जमा है| इस संबंध में पीड़ित किसान सुखदेव प्रसाद पटेल का कहना है| उनका भूमि कंपनी में चला गया है| जिसका मुवावजा सेंट्रल बैंक घरघोड़ा में जमा है| मुवावजा खाते में आ चुका है| लेकिन उनका खाता SDM द्वारा होल्ड कर दिया गया है| डेढ़ साल हो चुके| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9406491777, कलेक्टर@07762222103, तहसीलदार@97701. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय शिव भजन सुना रहे हैं :
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलें में सर्पो की माला है-
बाबा जी के कमरों में मिरगा की छाला है-
बाबा जी के हांथो में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सदाबहार फूल की पत्ती जो सफेद और गुलाबी फूल वाला झाड़ीनुमा पौधा होता है| इसे लोग अपने घरो में भी लगाते हैं| उसकी ढाई पत्ती सुबह खाली पेट और शाम को ढाई पत्ती खाली पेट सेवन करें| इससे शुगर नियंत्रण करने में लाभ होता है| खाने में मीठी चीजें और चावल का प्रयोग न करें| अंकुरित अनाज का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नेताओं की झोली देखो, वैश्याओं की चोली देखो...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नेताओं की झोली देखो, वैश्याओं की चोली देखो-
अपसरो की बोली देखो, किसानो की पोटली देखो-
बिखारी की झोली देखो, उद्योग पतियों का आंख मिचोली देखो-
जनताओं के बनेगे काल, ये खाये जा रहे हैं सरकारी माल-
ये देश के हैं जंजाल उनसे पूछो टेढ़ा मेढ़ा सवाल...
