हमारें गांव में पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, पाइक पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमनी ठाकुर बता रहें हैं कि उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या हैं घर घर में नल जाने के लिए पाईप रखे थे, पानी गिर फिर बह गया | वहाँ के लोगों ने दुर से पानी लाकर पीना पड़ता हैं, उसमे भी पर्याप्त पानी नहीं मिलती हैं 50 घर का बस्ती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के नल लगवाने मे मदद करें : सरपंच@ 6268036669, CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG JAMNI THAKUR WATER
हैण्डपम्प 2 साल से खराब है, पर्याप्त पानी नही मिलता हैं...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से अनिल कुमार मंडावी बता रहें हैं कि गांजोपारा में एक हैण्डपम्प 2 साल से खराब है, पर्याप्त पानी नही मिलता हैं, लोगों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, और गंदा पानी पिने से बीमार पड़ जाते हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: संपर्क@7987120454, सरपंच@9407972439, सचिव@9408073934. PHE@8927173133.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: ANILKUMAR MANDAVI BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP WATER
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है...
ग्राम+पंचायत-बुरगुम वार्ड-6 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से शुकालूराम पोयाम बता रहे है कि उनके गाँव पीने की पानी की समस्या है उनके गाँव में हैण्डपम्प लगा है लेकिन पाइप की कमी होने के कारण पानी नहीं निकल रहा है | वे लोग खेतो में झिरिया खोदकर पानी पीते है | लेकिन वो पानी को पीने से लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित है | हैण्डपंप को बनवाने के लिये परेलाल नाम के व्यक्ति को बताया गया जो की हैण्डपंप रिपेयर का काम करते है | तो उन्होंने बोले की वो तो विधायक फंड से खुदा है उसमे मैं काम नहीं कर सकता हूँ | तो उनका कहना है कि हैण्डपंप बन जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप ठीक करने में मदद करें : संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सचिव@9516545037, बास्तानार@CEO9406016762, PHE@9406078557, 6261717578.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKALURAM POYAM WATTER
हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-देवगांव, ब्लाक-चित्रकूट, जिला-कानपुर (छत्तीसगढ़) से बेगनाथ राय बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@9304644917, सम्पर्क नंबर@9911935045.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BEGNATH RAY CG KANPUR PROBLEM ROAD
मुझे गाँव में काम नहीं मिल रहा है ,मैं गरीब आदमी है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-चिपरिया, पंचायत-मंदरी ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हिरालाल आदिवासी बता रहे है कि लॉकडाउन के वजह से गाँव में काम नहीं मिल रहा है, कच्चे मकान में रहते है उनके पास आवास भी नहीं है तो उनका कहना कि उनको आवास मिले और काम भी मिलना चाहिए | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गाँव में काम दिलवाने में मदद करें : C.E.O@9407803480, संपर्क नंबर@9510165258.
