वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, पेंशन दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-कोतवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सिया दुलारी बता रही हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में उन्होंने शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, उनका कहना है कि सरकार की योजना है सबको मिल रहा है तो मुझे भी मिलना चाहिये इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8224907247. CEO@9407803480. (170994) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP PENSION PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में फंसे थे, राशन की व्यवस्था हो गयी...
धमेंद्र कुमार बता रहे हैं कि वे बिहार के निवासी है, लॉकडाउन में फंसे थे, उस समय उन्हें खाने की समस्या हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनको मदद मिली, उनको राशन दिलाया गया इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9422300674. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क नहीं होने से 5 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है, वाहन नहीं जा पाते...
ग्राम-पातिहीं, पोस्ट-घूमन, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव से मुख्य सड़क की दूरी 5 किलोमीटर है, सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, वाहन नहीं जा पाते हैं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंच पाती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सरपंच@ 9977276060. (171165) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINESH PAL MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 8 माह से रुका पेंशन मिल गया...धन्यवाद
ग्राम-नवलपुर, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से अंजोरा बाई बता रही हैं कि उन्हें 8 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था जिसके बाद उन्हें 8 माह का निराश्रित पेंशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@8720822286. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MUNGELI PENSION SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद नया ट्रांसफार्मर लग गया है...
ग्राम-धुम्माडाड, पोस्ट-गोविन्दपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही है कि उनके गाँव का बिजली का ट्रांसफार्मर 3 माह से खराब था गाँव में बिजली नहीं जल रही थी उसके कारण बहुत परेशानी हो रही थी तो उसके लिए सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड किये तो रिकार्ड करने के बाद एक सप्ताह के अन्दर गाँव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लग गया अब गाँव में बिजली जलने लगी है इसलिए मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों व् अधिकारी कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नंबर @9285364260 (171163) CS

