हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, हेमंतलाल वैस और अमर सिंह गोंड बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 हरिजन पारा में पानी की समस्या है, लगभग 6 सौ मीटर दूर से लोग पानी लाते हैं, लगभग 20 साल से ये समस्या बनी है, मोहल्ले में 15 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, पारा में हैण्डपंप के लिये उन्होंने आवेदन किया लेकिन आज तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, PHE@9599733942. (अमर सिंह गोंड) संपर्क नंबर@9174907106
Posted on: Sep 17, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VARMA VICTIMS REGISTER WATER
माट्टी के मांदर सुघर बाजे पत्रंगी टुरी झूमर-झूमर नाचथे...सरगुजिया कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे है:
माट्टी के मांदर सुघर बाजे पत्रंगी टुरी झूमर-झूमर नाचथे-
माट्टी के मांदर सुघर बाजे पत्रंगी टुरी झूमर-झूमर नाचथे-
हमर गांव हर हवे गा हवे चार कुरिया-
ये गांव लव चली जाबो चली जाबो दुरिहा-
माट्टी के मांदर सुघर बाजे पत्रंगी टुरी झूमर-झूमर नाचथे...
Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG KARMA MEWALAL DEWANAGN SARGUJIHA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में सारे शिक्षक हिंदी बोलते हैं, छोटे बच्चे गोंडी जानते हैं, गोंडी शिक्षक चाह
ग्राम पंचायत-घोड़ागाँव, तहसील-पखांजुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से लालसाय उसेंडी, महेकुमार, लालसूराम बता रहे है कि उनके गाँव में अधिक गोंडी भाषा बोली जाती है, उनका कहना है कि स्कूल में जितने भी शिक्षक आते हैं सभी हिंदी बोलते हैं| जिससे बच्चे और शिक्षक के बीच में शिक्षा का बातचीत अच्छे से हो नही पाती है, और यह एक अध्यन का मुख्य कारण है, शिक्षक और बच्चो के बीच में बातचीत में तालमेल नहीं है जिससे बच्चे अधिक अंक नही ला पाते है | वे अच्छे प्राप्तांक लाने से वंचित रह जाते हैं, अगर कोई गोंडी बोलने वाला शिक्षक आये तो बच्चों के बीच में भाषा की जो असमानता है वो ठीक हो सकता है, और पढाई में बहुत कुछ सुधार हो सकता है |
Posted on: Sep 16, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG EDUCATION KANKER PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग 2 साल से राशन कार्ड बनवाने आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-सोहगांव, पंचायत-श्यामनगर, तहसील-पंखाजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कलीता नेताम, बालसिंह बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है उसके कारण उनको राशन नहीं मिलता है | राशन कार्ड बनवाने के लिए वे लोग दो साल से सरपंच सचिव के पास आवेदन देते आ रहे है तो सचिव कहते है आज बन जायेगा कल बन जायेगा | उनके पास खेती बाड़ी भी नहीं है बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@9406292784, कलेक्टर@9425263044, C.E.O.@7646807645. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9406075138.
Posted on: Sep 16, 2018. Tags: AMAR MARAVI CARD CG KANKER PAKHANJUR RATION SONG VICTIMS REGISTER
कोलिहा रैथे खेत खार मा, पानी मा कछुआ रैथे जी...छत्तीसगढ़ी कविता
आश्रित-भरभंवर, पंचायत-सरेखा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण श्रीवास के साथ याशमी और आलिया एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं:
बिलाहा म मुसवा रैथे जी-
कोलिहा रैथे खेत खार मा, पानी मा कछुआ रैथे जी-
चाटी, मेंगरा झिया मा रैथे, मछली तरैया पानी मा-
मेंजका का रैथे दुनो जगा मा, कोठा मा गरुआ रैथे जी-
कुकुर हा रोते खोर गली मा, मिट्ठू रुख-राई मा जी-
केकरा रैथे बिला मा जी...

