चिरय बोले राती, नोनि परदेसिया, चिरय बोले राती...सरगुजिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
हो चिरय बोले राती, नोनि परदेसिया, चिरय बोले राती-
नोनि परदेसिया, चिरय बोले राती-
लड़का रोये चिलिर चालर, रात के बहाती-
तोर मोर भेट हो गई, नरवा के नहाती-
नोनि परदेसिया, चिरय बोले राती-
हो चिरय बोले राती, नोनि परदेसिया, चिरय बोले राती...
Posted on: May 05, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Ambedkar University, Delhi : 05th May 2018...
Today students of Ambedkar University Delhi are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi in this latest edition of Bultoo radio. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 05, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
विधायक आदर्श गाँव में ट्रांसफार्मर खराब होने से 20 दिनों से लाईट नही, कोई ध्यान नही देते...
बबनूपारा, ग्राम-कोटराही, पोस्ट और तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते बता रहे हैं कि उनके पारा में लगभग 20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से लाईट नही है, जिससे लोगो को इस भीषण गर्मियों के दिन में बहुत अधिक असुविधा हो रही है, आवेदन करने पर भी सुनवाई नही हो रही है, विधायक आदर्श ग्राम होने के बाद भी ऐसी स्थिति है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे ट्रांसफार्मर बन सके: पंचायत सचिव@9981725918, JE@8120692728, अमर कुमार पोर्ते@7049225205.
Posted on: May 04, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE SONG VICTIMS REGISTER
एक हफ्ते से अधिक से हैन्डपम्प ख़राब है, अभी दूर झिरिया से पानी ला रहे, कृपया मदद करे...
बाहपानी, ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से उदय माणिकपुरी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, जो बता रहे है कि गाँव के वार्ड 15 में पीने के पानी की बहुत समस्या हो रही है| गाँव में हैंडपंप (बोरिंग) था जो सप्ताह भर से ज्यादा समय से बंद पड़ा है. अभी दूर झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है, इस संदर्भ में ग्राम सभा में 30 तारीख़ को पंचायत में शिकायत किया है. हो जायेगा ऐसा बोला है, परन्तु अभी तक नहीं बना है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E विभाग@9893883154, 9893458404. उदय माणिकपुरी@9407958035.
Posted on: May 04, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा, करेंगे सेवा हर जनम में पकड़ो हाथ हमारा...गीत
ग्राम-लांजीत, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
तुमको वादा बहना, साथ बनेगे तुम्हारा-
हर जनम में पकड़ो बहना साथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा...

