जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना...भजन-

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गणपति भजन गीत सुना रही हैं :
जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना-
माथे स्वामी तेरे चंदन सोहे, कानो में कुंडल धारी-
लंबे-लंबे स्वामी तेरे सूंड तुम्हारे, पेट है बड़ा भारी-
लड्डून के स्वामी भोग लगत हैं, मुसबन करत सवारी-
शिव शंकर हैं पिता जी तुम्हारे, पार्वती महतारी लाज मेरी रख लेना...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

डेढ़ साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा, कर्ज लेकर जीवन यापन कर रही हूँ, कोई मदद नहीं करता -

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से देवजानी शर्मा नरेश बुनकर को बता रही हैं, कि उन्हें मई 2017 में आख़िरी बार निराश्रित पेंशन मिला है, उसके बाद पिछले 16 महीने से नही मिला है. पेंशन से उनकी आर्थिक मदद हो जाती थी, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव को बोला है पर वे सभी मिलेगा कहते है, लेकिन अभी तक नही मिला, कर्ज लेकर अपना जीवन यापन कर रही हैं, वृद्ध महिला है, कोई आर्थिक आय नही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारी से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करे : सचिव@8319568146. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR PENSION SONG VICTIMS REGISTER

री लो यो री री लो री री लो, नीमा बागा मंदक के बाब...गोंडी छट्टी गीत

ग्राम-नाडापर्सी, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छतीसगढ़) से मानको और जन्नो एक गोंडी छट्टी गीत सुना रहे है, जो घर में बच्चा पैदा होने के छठवे दिन के कार्यक्रम में गाया जाता है, उससमय बच्चे का नामकरण भी करते हैं:
री री लोयो री री लो री री लो री लोयो रीरी लो रीरी लो-
री लो यो री री लो रीरी लो, नीमा बागा मंदक के बाबू-
बाबू रोय नीमा बागा मंदाक रोय बाबू जो जोलीग – नीमा बगा मंदाक रोय बाबू बाबू रोय नीमा बागा मंदक रोय बाबू-
जो जोलिग़ जो जोलिग़ बाबू ,पेपी नगा मंदाक रोय बाबू बाबू रोय ...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG CHILDREN GONDI KANKER PAKHANJUR RANO WADDE SONG

impact: Started getting my pension after reporting on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं, उन्होंने दो महीना पहले सीजीनेट में निराश्रित पेंशन की समस्या को लेकर एक संदेश रिकार्ड किया था, जिसमे हेमकली नाम की वृद्ध महिला को एक साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा था, और अब उन्हें पेशन मिलने लगा है और उनको पुराना बकाया भी मिल गया है, हेमकली जी बता रही हैं कि वे खुश है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और फोन करने के बाद इस समस्या पर काम किया और इस वृद्धावस्था में उनकी मदद की : नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG IMPACT LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

मन से मन को मिलाईये तो मन मंदिर हो...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है मन ही मंदिर :
मन ही मंदिर मन ही पूजा, मन से बड़ा ना कोय-
मन से मन को मिलाईये तो मन मंदिर हो-
मन ही ब्राम्हा, मन ही विष्णू, मन ही सदा शिव हो-
मन ही आकाश, मन ही पताल, मन ही नक्षत्र हो-
मन ही लक्ष्मी, मन ही दुर्गा, मन ही सरस्वती हो-
मन से मन को मिलाईये तो मन मंदिर हो...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »