होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे...समस्या गीत -

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक गीत सुना रहे है :
होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे-
सीजीनेट में आकर जोड़ो-
हम जन है भोले-भाले और कछु नहीं जाने रे-
पढ़े लिखे कछु ज्यादा नहीं रे ईश्वर को भर जाने रे-
होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: ANUPPUR MP SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

मोर सोना चांदी हीरा रे, अब नहीं सहावय पीरा रे…छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर सोना चांदी हीरा रे, अब नहीं सहावय पीरा रे-
मन मा मोर एक ठन सपना है, मोला तोर संग जीना मरना है-
दिल के मंदिर मा तै रे संगी, मूरत बन के समाय रे-
जठना मा सुते ले मोरे मयारू, रोज नींद मा आए रे-
मै तोर सुरुज तै चंदा रे, झन प्यार होवे ठण्डा रे…

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

कलमी आम दशहरी, निलम, लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन...आम की किस्मे

ब्लॉक-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे है कि बहुल आदिवासी क्षेत्र तमनार में आम बहुत ज्यादा होता है उसमे देसी किस्म से लेकर
कलमी आम दशहरी, निलम, लंगड़ा,बाम्बे ग्रीन इस तरह से विभिन्न प्रकार के आम होते है इस पूरे क्षेत्र में बहुत फल लगे है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि प्रदुषण के चलते पुरे आम काले हो जा रहे है, प्रदुषण के चलते आप भी ज्यादातर पेड़ से टूट जाते है, काला आम होने की वजह से व्यापारी भी नही खरीदते है आमचुर तक नही बिकता है जिससे बहुत क्षति हुई है, प्रदुषण का मुख्य कारण यह कि, क्षेत्र में 3400 मेगावाट का पावर प्लांट के कारण ही हो रहा है ऐसा लोगो का कहना है, जिससे आम से मिलने वाली आमदनी पर भी प्रभाव पड़ा है क्योंकि लोगो का आर्थिक स्रोत मुख्य रूप से वनोपज ही है जो की बहुत प्रभावित हुआ है |

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सूर्य को निगने वाले सुनो हनुमान जी...गीत

जिला-पलामु (झारखण्ड) से उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के साथ प्रियंका कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
सूर्य को निगने वाले सुनो हनुमान जी-
निस दिन आपका ध्यान किया-
साला सर के बालको दुनिया ने मान लिया-
आप हो बल बुद्दी के सागर हम तो बूंद बराबर हैं-
जिसके ऊपर कृपा हो तेरी तर जाए भवसागर हैं-
पापी असुर को मारे हनुमान जी-
भक्तो को भक्ति का ज्ञान दिया-
साला सर के बालको दुनिया ने मान लिया...

Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG UPENDRA KUSHWAH VICTIMS REGISTER

कोयला घोटाले कर रही कंपनी के खिलाफ कार्यवाही कर बचायेंगे शहर...

ब्लाक -तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता हैं जो सीजी नेट के माध्यम से बता रहे हैं कि जो कोयला घोटाला का जो आरोप तय हुआ हैं आज Z News के माध्यम से पहले पता चला कि नवीन जिंदल के साथ 9 लोग जो कोयला घोटाला का काम कर रहे थे वे पकड़े गये ,इसलिए साथी मिडिया वालों को धन्यवाद दे रहे हैं,और बता रहे हैं आदिवासी बाहुल में फर्जी NOC के माध्यम से 1000 मेगा वार्ड के प्लांट स्थापित किया गया है NOC में जो ग्राम पंचायत के द्वारा जारी किया गया है उसके मुताबित दस्तावेज उपलब्ध है अत्योदय योजना हेतु हितग्राही के प्रस्ताव क्रमांक 14 पारित कर 1000 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट फर्जी जारी करवाया गया इसका शिकायत थाने में किया गया पर आज तक कुछ नही हो रहा है और इस कार्य को वे अंजाम दे रहे हैं |तो साथी चाहते हैं कि इसका कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये |

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »