एकह तोरे महुवा इंजट के लुटवा ले...सरगुजिया गीत

ग्राम-बुडाहरण, पोस्ट-करसी, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिरंची बेग एक सरगुजिया लोक गीत सुना रहे हैं :
एकह तोरे महुवा इंजट के लुटवा ले-
काज सालाना ले महुंवा, घर दुरा सबके बिचुवा ले-
बाप संगे बेटा के लडवा ले-
खेत-बारी सबे के बिचुवा ले-
गाय-गोरु सबे के बिचुवा ले-
एकह तोरे महुवा इंजट के लुटवा ले...

Posted on: May 08, 2018. Tags: BIRANCHI BEG SONG VICTIMS REGISTER

महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा...सरगुजिया महुआ गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा-
कोने हर बिने, एक मोरा दुई मोरा-
कोने हर बिने, मोरा चार महुवारी मा-
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा-
छोरा हर बिने, एक मोरा दुई मोरा-
छोरी हर बिने, मोरा चार महुवारी मा-
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा...

Posted on: May 08, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

सरसों के पियर-पियर फूल बाबू जाबे स्कूल...सीजीनेट गीत

ग्राम-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) देवप्रसाद सिंह आयाम एक गीत सुना रही हैं :
सरसों के पियर-पियर फूल बाबू जाबे स्कूल-
पढ़ेला झिन भुलाबे, पढ़ेला स्कूल जाबे-
सीजीनेट ला झन भुलाबे-
सीजीनेट के नंबर आहे 08050068000-
नंबर ला डायल करबे सरसों क पियर-पियर फूल बाबू जाबे स्कूल-
1 नंबर में रिकॉड करबे 2 नंबर में संदेश सुनबे-
सरसों के पियर-पियर फूल बाबू जाबे स्कूल...

Posted on: May 08, 2018. Tags: DEVPRASAD SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : हृदय रोग का घरेलु उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा आज हमें ह्रदय रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि ह्रदय रोग से ग्रसित लोग अर्जुन के पेड़ की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच और एक कप मलाई निकाले हुवे दूध के सांथ सुबह शाम नियमित सेवन करने से ह्रदय लोग को ठीक करने में लाभ मिलता है, कमजोरी दूर होती है, धड़कन समान होती हैं, तेल, मिर्च, खटाई, गरिष्ठ भोजन का उपयोग ना करे. हमारे आसपास की वनस्पतियों में बहुत से गुण हैं यदि हम उनको जाने तो उनकी मदद से स्वस्थ रह सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए :
वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 08, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Impact : Our village hand pump got repaired 4 days after CGnet report, thanks...

ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील और ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गाँव के मोहल्ला नवापारा, वार्ड क्रमांक 6 में हैंडपंप खराब था, पानी के लिए लोगो को 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, करीब 300 की जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित थी, उन्होंने कई बार समस्या को अधिकारियों के पास रखा लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आया, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया, उसके 4 दिन बाद हैंडपंप बन गया इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो को और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं :पतराज मरकाम@8959903256.

Posted on: May 08, 2018. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »