जाति बाति पेको रेलों ले...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-बुमका, पोस्ट-गोड्सुर, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरोली (महारष्ट्र) से सन्नी उसेंडी एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रे रे रे रेला-
चले रे रे रेला-
जाति बाति पेको रेलों ले-
जाति बाति पेको रेलों ले-
ओरा ईसी मरमा येलो ले-
ओरा ईसी मरमा येलो ले-
चले मरमा येलो ले – केनेर मरमा यायो येलो ले – रे रे रे लोयो रेला रे रे रे रेला...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ETAPALLI GADCHIROLI GONDI MAHARASHTRA SONG SUNNY USENDI

स्वास्थ्य स्वर : सहजन या मुनगा का औषधीय गुण और प्रयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सहजन जिसे मुनगा के नाम से भी जाना जाता है के औषधीय गुणो को बता रहे हैं, इसे अंग्रेज़ी में ड्रम स्टिक कहते हैं सहजन हमें गांव में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, उसका उपयोग सब्जी के लिए भी करते है, यदि किसी के कान में दर्द है, मवाद आता है, तो सहजन के फूलो को सुखाकर एक चुटकी कान में डालने से आराम मिलता है, इसके अलावा सिर दर्द में सहजन के जड़ के रस में गुड़ मिलाकर सूंघने से दर्द से आराम मिल सकता है, सहजन के पत्तों से आजकल हेल्थ ड्रिंक भी बनाया जाता है जो शहरी लोगों में बहुत लोकप्रिय है. अधिक जानकारी कर लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: DRUMSTICK HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे...गोंडी हुलकी विवाह गीत

ग्राम-मोरडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजू मंडावी के साथ घोडागाँव के साथी सुकलू नोरोटी एक गोंडी हुलकी विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लों रे रे रेलों रेलों रेलों रे रे रेला-
तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे-
नन्ना रो नूनी पुनोन नूनी पुनोन-
नन्ना रो नूनी पुनोन रो-
नियर रे बूबल पुतोर,नियर रे बूबल पुतोर...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR SANJU MANDAVI SONG

2 अक्टूबर 2018 से शांति पद यात्रा में शामिल होकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने मदद करें....

ग्राम-मडमडा, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रमण सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे हैं, 2 अक्टूबर 2018 से मध्य भारत में शांति के लिए एक पदयात्रा शुरू हो रही है, महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म जयन्ती की शुरुआत में 150 से अधिक आदिवासी और उनके साथी आंध्रप्रदेश से बस्तर तक शांति के लिए पद यात्रा शुरू कर रहे हैं, वे अनेक बिंदुओ पर सांकेतिक रूप से पैदल चलेंगे, जहां से माओवादी 1980 में बस्तर आये थे, सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 सालों में मध्य भारत में जारी हिंसा में 12,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमे 2700 सरकारी सुरक्षा कर्मी और 9300 से अधिक आम लोग शामिल हैं, जिनमें से ज़्यादातर आदिवासी हैं...
सभी मिलकर बेहतर समाज और आने वाले भविष्य के लिए शांति पद यात्रा शुरू कर रहे हैं, जिसमे सीजीनेट श्रोता आंध्रप्रदेश के चट्टी गाँव में स्थित शाबरी गांधी आश्रम में उपस्थित होकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें |

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG KABIRDHAM PEACE WALK RAMAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER

भाई सुनो बहन सुनो, गरीब दुखी सब सुनो...समूह गीत-

ग्राम पंचायत-करौटी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा औ

ऋतू सिंह एक समूह गीत सुना रहे हैं : गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे- सूरज चाँद सितारे चलो सांथ हमारे- सांथ चले तो बहना हिम्मत आवे- डर गए बेईमान सारे चलो सांथ हमारे

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG SONG SUMITRA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »