बेटी ला बचाओ बेटी ला पढ़ाओ, रमेव सुवा बेटी मोरे कुल दीपक...सुगा गीत
ग्राम-खर्रा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सोनामनी और सन्मत एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
बेटी ला बचाओं बेटी ला पढ़ाओं, रमेव सुवा बेटी मोरे कुल दीपक-
राजा राम सुगा बेटी तोरे कुल दीपक-
बेटा रे जनमें शहरों बघाई रामेव सुगा, बेटी रे जनमें मातम-
बेटा के खेलवना लेहे मोटर गाड़ी रामेव सुगा, बेटी रे खेलवना गुड्डा-गुड्डी-
रावमेव सुगा बेटी कर खेला गुड्डा-गुड्डी-
पढू-लिखू काम करू घर ला घर ला चलाहु मोर माता पिता तोरे सहारा बनहूँ...
Posted on: May 12, 2018. Tags: SONAMANI SANMAT SONG VICTIMS REGISTER
हम दृष्टिबाधित लोगों ने अपनी मांग को लेकर आन्दोलन किया, सकारात्मक परिणाम नहीं मिला...
ग्राम -उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता दृष्टिबाधित है, राज्य अपंग संस्थान संजीवनी नगर गढ़ा में रहते हैं, महाकौशल महाविद्यालय के छात्र हैं बता रहे हैं कि 14 नवम्बर से लेकर 1 जनवरी तक 45 सूची मांगो को लेकर आंदोलन किया था, जिसमे शासन द्वारा उनका विरोध किया गया, गिरफ्तारी कराई गई, इसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा केश वापस ले लिया जायेगा, लेकिन नही लिया गया, उसके बाद विपक्ष ने मुद्दे को उठाया, उनके द्वारा किये गए आंदोलन का कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला वे कह रहे है, जब गरीब दृष्टिबाधित जनता अपने अधिकार के लिए आवाज उठाती है हो उसे जेल में डाल दिया जाता है| गुप्ता@9770835941.
Posted on: May 12, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
तरी-तरी बेल कंटा हरियर झालर, खुटा मडवा तानावे...गीत
ग्राम-खर्रा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं एक पारंपरिक लोक गीत सुना रही हैं :
तरी-तरी बेल कंटा हरियर झालर, खुटा मडवा तानावे-
हाय रे लोटनी रे धवई फूल की चटनी हाय रे लोटनी-
घुटरी कर तरी-तरी ये बेल कांटा हरियर-
झालर खुटा मडवा तानावे-
चटिक जाबों बलिहारी तोला खाना नगरी...
Posted on: May 12, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
इंदिरा आवास योजना की किश्त नही मिल रही, सरपंच कहता है अधिकारी को घूस देना पडेगा...
ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ) से मिहीलाल बता रहे हैं, मेरा इंदिरा आवास योजना का तीसरा किश्त नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है इसके लिए इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा, लेकिन उनसे बात करने पर इस बात से इंकार कर आश्वासन दिए, लेकिन अब भी किश्त नही मिला है, इसलिए मै सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहा हूँ कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: उपसपंच@9669083502,सचिव@9754424707, इंजीनियर@8959751126, CEO@8989509774, कलेक्टर@07831273000. संपर्क@7509403575.
Posted on: May 12, 2018. Tags: MIHILAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
हांथों में लेकर माँ वीणा की तान...वंदना
ग्राम-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सौम्या सिंह एक वंदना सुना रही हैं:
हाथों में लेकर माँ वीणा की तान-
वीणा बजादे तू माँ एक बार-
माँ मुझे एक पल भी भूल न पाऊं-
तेरे चरणों में माँ शीश झुकाऊं-
भईया आज सुन ले तू मेरी पुकार-
वीणा बजादे तू माँ एक बार...

