मेरे को विधवा पेंशन नही मिलता हैं, कई बार बोल चुके है लेकिन अभी तक नही मिला है-

ग्राम पंचायत-शांतिनगर, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुरभि बता रहे हैं की उनको विधवा पेंशन नही मिलता हैं,और उनका राशनकार्ड भी नही बना हैं, कही से बनी मजदूरी कर के जीवन यापन करते हैं, गांव से आकर शांतिनगर में रह रहे हैं, सचिव-सरपंच को बोलने से बोलते हैं लिस्ट में नाम नही जुडा है, नही बनेगा| और उनके पति का मृत्यु 2019 में हुआ चुका है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9424170916.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: BIJAPUR CG PENSION PROBLEM SHANTINAGAR SURBHI VIDHAVA

मजदूरी भुकतान नहीं हुई, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचयत-दानवा (दाडी) जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामनिवासी से बता रहे है की मनरेगा योजना के अंतर्गत सीसी रोड में उन्होंने काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : रोजगार सहायक@9981121894, CEO@9425145310, SDM@4244580802.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: BHUKTAN MP PROBLEM RAMNIWAS REWA

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोग दुर नाला से पानी लातें हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ यादव बता रहा है उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 8 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नम्बर@9340418377, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM VISHVNATH YADAV WATER

हमारे गांव में नाली नही बना हैं, पानी भर जाता हैं आने जाने में परेशानी होती हैं...कृप्या मदद करें-

ग्राम-कुटापारा, पंचायत-पकनार 02, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासाराव मंडावी बता रहे है उनके पारा में नाली नही बना है बरसात से दिनों में घर में पानी घुसता हैं, रोड में पानी भर जाता हैं, आने जाने में परेशानी होती हैं| पारा के 80 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क मासाराव@6265315987, सरपंच@6260458974, CEO@8959393222.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: CG DARBHA MANDAVI MASARAV NALI PROBLEM

हमारें गांव में सीसी रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, सुकोंपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में सोमारू बता रहें है कि उनके गाँव के वार्ड नम्बर-2 सुकोंपारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है| उसमे लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| वहां 55 घर की बस्ती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है गाड़ी नही चल पाती है| इस समस्या का निराकरण करने के लिए सचिव सरपंच के पास आवेदन कियें थे| लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें :सरपंच@7587401861, सचिव@9407645401, संपर्क@9424128842.

Posted on: Dec 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM ROAD SOMARU

« View Newer Reports

View Older Reports »